*असरफ केसरिया(पूर्वी चम्पारण):केसरिया-चकिया मार्ग के हरिवंश बहुआरा सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को केसर कोल्ड स्टोरेज का सुभारंभ सह उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय नेता सीपी ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलीत कर किया।वहीं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी भारत की सबसे बड़ी व शक्तीशाली पार्टी है। वहीं उन्होंने कहा कि देश को मजबूर नहीं बल्की मजबूत सलकार की जरुरत है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा कोई भी देश को मजबूत सरकार नहीं दे सकता है।वहीं उन्होंने अपने संबोधन में केसर कोल्ड स्टोरेज के संस्थापक सह भाजपा गोवंश विकाश प्रकोष्ट के नेता मयंकेश्वर सिंह को बधाई दी।वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेता सीपी ठाकुर ने कहा की इस कोल्ट स्टोरेज के शूरु होने से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानो को काफी सहज होगी।वहीं उन्होंने केसर कोल्ड स्टोरेज की सराहना की।इसी कड़ी में सभा को संबोधित करते हुए सांसद संजय जयसवाल ने कहा की मयंकेश्वर सिंह अपने मीट्टी का कर्ज उतार कर गांव के किसानों को नई दिशा दिखाई है।जो बधाई के पात्र है।जबकि पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि ये डिजीटल इंडिया का जीता जागता उदाहरण है केसरिया का केसर कोल्ड स्टोरेज ।वहीं उन्होंने कड़े लहजे में विरोधी दलों पर जमकर छीटाकसी भी की।इस मौके पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव,कृष्णनंदन पासवान, विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रकिशोर मीश्रा, राजन मीश्रा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शम्भू महतो,मोहिबूल्लाह खां, अल्पसंख्यक के नेता सैयद इम्तेयाज अहमद, मनोज पासवान, आनंद कुमार सिंह, विनोद गुप्ता, चूमन यादव,राजा खां,सहित हजारो की संख्या में किसान मोजूद थे।वही इस सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने कि जबकि मंच का संचालन प्रो0 अरुण कुमार कर रहे थे।

