जमुई :जिलाधिकारी ने बैठक कर राजस्व की समीक्षा की, अनियमितता की वजह से राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह को किया निलंबित।
बिहार न्यूज़ लाइव /मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को खैरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में अंचलाधिकारियों , राजस्व पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक की गई।
बैठक में जिले में राजस्व की स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम ने इस अवसर पर राजस्व लगान वसूली , सैरात बन्दोबस्ती , ऑनलाइन दाखिल – खारिज , ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, अभियान बसेरा , लोक भू – अतिक्रमण , परिमार्जन पोर्टल पर जमाबंदी सुधार के लंबित मामलों के साथ साथ विधानसभा , राज्यसभा, विधान परिषद की प्रश्नावली , हाईकोर्ट से सम्बंधित सीडब्ल्यूजेसी , एमजेसी , जल – जीवन – हरियाली , भूमिहीन थाना , आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से संबंधित विंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी और कर्मियों सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर हर – हाल में पूरा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कार्य संतोषजनक नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लापरवाही के आरोप में खैरा के अंचलाधिकारी पर प्रपत्र क गठित किए जाने का आदेश दिया।वहीं अनियमितता के आरोप में राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जिलाधिकारी के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद अधिकारियों व कर्मियों के होश उड़ गए।
मोके पर प्रभारी अपर समाहर्ता शशि शंकर , एसडीएम अभय कुमार तिवारी , डीसीएलआर भारती राज , जिले के सभी अंचलाधिकारी , राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थिति रहे।
Comments are closed.