रसायन विज्ञान का होने वालाएफसीएस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए हुआ बैठक,सम्मेलन में जुटेंगे देश विदेश के वैज्ञानिक:- डॉ शची

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा सादर। जे पी यू के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित होने वाले फ्रंटियर्स इन केमिकल साइंस,एप्लीकेशन इन एनर्जी, इनवायरमेंट एंड हेल्थ 2026 विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बताते चले यह सम्मेलन आगामी 19 से 20 मार्च 2026 को हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के संयोजक प्रो. मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए गठित की गई विभिन्न समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रतिभागियों के पंजीकरण, अतिथियों के स्वागत, तकनीकी सत्रों के संचालन, आवास एवं परिवहन व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में आयोजन सचिव डॉ. शची मिश्रा ने सम्मेलन से संबंधित प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों तथा कार्ययोजना से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता ऊर्जा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में रसायन विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोध एवं उनके अनुप्रयोगों पर अपने विचार साझा करेंगे। इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लेकिन संसाधन-विहीन विद्यार्थियों को नई जानकारी और प्रेरणा प्राप्त होगी, जिसका उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा।

सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के सहयोग से किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रो. रविन्द्र सिंह, प्रो संजय कुमार, डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. नीतू सिंह, प्रो. गुणसागर यादव, डॉ. होशियार सिंह मुंड, डॉ. अनमोल ठाकुर, डॉ. रूपा मुखर्जी, डॉ. विद्याधर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment