Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: 6 मई से शुरू होने वाले पांचवा राष्ट्रीय जूनियर आइन बॉल चैंपियनशिप 2023 ट्रॉफी का हुआ अनावरण.

341

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा ।पांचवा राष्ट्रीय जूनियर आइन बॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6 एवं 7 मई को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल चांदमारी रोड के प्रांगण में आयोजित होगा।गुरुवार को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण मुख्य संरक्षक डॉ० हरेंद्र सिंह और अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संयुक्त रूप ने किया।उन्होंने बताया कि देश के 10 राज्य के आइन बॉल खेल के लगभग 150 से ज्यादा खिलाड़ी,टीम कोच,टीम मैनेजर,ऑफिशियल इस राष्ट्रीय खेल में शामिल होगे।

 

आयोजक संयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सारण जिला में तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता तथा सचिव प्रकाश कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय खेल में आने वाले सभी खिलाड़ियों का आवासन की व्यवस्था तथा खेल मैदान बनने का कार्य स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हो चुका है।

 

वहीं अयोजन सह-संयोजक अमन राज ने शहर के सभी खेल प्रेमीयों,सज्जनों,शिक्षाविदों एवं शहरवासियों से आग्रह किया कि सभी इस खेल को देखने अपना बहुमूल्य समय निकालकर अवश्य आएं और इस दो दिन के चैंपियनशिप को अवश्य देखे।आयोजन समिति के संयुक्त सचिव प्रणव व उपाध्यक्ष विशाल भास्कर ने बताया कि यह खेल लड़के और लड़कियों के द्वारा संयुक्त रूप से खेला जाता है, एक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं जिसमें 6 पुरुष तथा 6 महिला होती हैं।प्रत्येक खेल का समय 10 मिनट का होता है।

 

गुरुवार को आयोजन स्थल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस करके आयोजन समिति के द्वारा राष्ट्रीय खेल का अधिकारिक पुष्टि की गई। अनावरण में संघ के संरक्षक डॉ० संतोष कुमार,विद्यालय प्रबंधक विकाश सिंह और अश्विनी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More