Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अकबरनगर: नगर पंचायत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ महिला सशक्तिकरण एव शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना पहली प्राथमिकता : किरण देवी

693

 

 

नगर पंचायत अकबरनगर की पहली महिला प्रधान बनाने पर देवमई जनता को दिया धन्यवाद

क्षेत्र की जनता के संरक्षण में जनता को सर्वोपरि माना करूंगी क्षेत्र के विकास का काम

बिहार न्यूज़ लाइव / अकबरनगर:: मोहित कुमार/ नगर पंचायत अकबरनगर में नगर पंचायत चुनाव एव मतगणना संपन्न हो गया। यहां के मतदाताओं ने नगर पंचायत के प्रधान को चुन लिया है। अब यहां के मतदाताओं को आस है नगर पंचायत के चौमुखी विकास की। पंचायत में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का। नगर पंचायत अकबरनगर से मुख्य पार्षद पद से जीत का परचम लहराने वाली किरण देवी रेशमा कृषि केंद्र के प्रोपराइटर अंजीत यादव की धर्मपत्नी है। अंजीत यादव ने शायद इस पंक्ति को चरितार्थ किया है दुख, सुख जब जो आ पड़े, सो धैर्य पूर्वक सब सहो, होगी सफलता क्यों नहीं कर्तव्य पथ पर दृढ़ रहो। अंजीत यादव पंचायत रहते अपनी पत्नी को मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ाया था। उस वक्त मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लगातार दृढ़ संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में लगे रहे। लोगों ने भी समय आने पर उनके सेवा का फल दिया।क्षेत्र में छोटे-बड़े कोई भी आयोजन हो वहां पहुंचकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराते थे। हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते थे। इसी कड़ी में नगर पंचायत अकबरनगर से मुख्य पद से जीत दर्ज करने वाली किरण देवी बिहार न्यूज़ लाइव सह संजना भारती की टीम से बात कर नगर पंचायत अकबरनगर को विकास की मुख्यधारा से कैसे जोड़ना है क्या क्या समस्या है। किन चीजों को प्राथमिकता के तौर पर देखेगी इन तमाम बातों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

अकबरनगर नगर पंचायत की जनता ने आपको पहली महिला प्रधान बनने का गौरव दिया है तो उसके लिए क्या कहेंगे

नगर पंचायत अकबरनगर बनने के बाद हुए चुनाव में मैं चुनाव लड़ी। यहां की जनता ने हमारे ऊपर विश्वास जताया है। मुझे नगर पंचायत अकबरनगर की पहली महिला प्रधान बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यहां की देवमई जनता को दिल की गहराई से धन्यवाद देती हूं।साथ ही यहां के देवमई जनता को यह विश्वास दिलाती हूं कि उनके आशीर्वाद को लेकर उनके संरक्षण में अपना कार्यकाल आगे बढाऊंगी।सर्वसम्मति से हर एक जनता के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए विकास का दृढ़ संकल्प लेकर चलूंगी।

नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार आप अगले पांच साल के लिए बागडोर संभालेंगे तो नहीं लगता है कि यहां विकास के मार्ग में आगे बहुत चुनौतियां आएगी

सरकार द्वारा नगर पंचायत बनाने के बाद यहां पहली बार चुनाव हुआ है। अगले पांच सालों के लिए बागडोर यहां की जनता ने हमारे हाथों में दिया है। इन पाँच सालों में हमारा पहला प्रयास होगा कि नगर पंचायत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना। चाहे वह गली नाली, सड़क हो बिजली हो, पानी हो अन्य कोई भी मूलभूत सुविधा हो उस पर तत्परता से काम कर यहां के लोगों के विकास के लिए उस पर काम करना। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जो भी कल्याणकारी योजना हो हर योजना को समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्तियों के बीच पहुंचाना मेरा उद्देश्य होगा। उसके लिए सामने जो भी चुनौतियां आएगी। सभी वार्ड पार्षद के साथ बैठक कर सामंजस्य बैठाकर उसका निपटारा करेगे। सबको एक डोर में बांधकर चलेंगे। जिससे कि नगर पंचायत अकबरनगर की रूपरेखा को चार चांद लग सके।

 

नहीं लगता है कि नगर पंचायत अकबरनगर में अभी मूलभूत सुविधाओं की घोर अभाव है

नगर पंचायत अकबरनगर में यह बात की तो सत्य है कि यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।ना तो एक भी सरकारी अस्पताल है, ना पुस्तकालय, ना खेल का मैदान है, ना ड्रेनेज सिस्टम अभी नगर पंचायत के पैमानों पर पूरी तरह खड़ा नहीं हुआ है। अब चुनाव हुआ है यहां का मुख्य पार्षद होने के नाते हमें पांच साल के लिए काम करने का मौका मिला है। हमारी प्राथमिकता होगी नगर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं से एक-एक कर जोड़ना होगा।जो भी कमी हो उसे पूरा करने के लिए जहां आवाज उठाना पड़े वहां आवाज उठाऊँगी।अधिकारियों को अवगत करा उसे पूरा कराने का काम करूंगी। हमारा मकसद है क्षेत्र का चौमुखी विकास यहां की जनता के लिए लिए हर हमेशा तत्पर रहूंगी चाहे सामने जो चुनौतियां आये।

 

नगर पंचायत के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां बारिश होने के बाद जलजमाव होता है।उसके निदान के लिए क्या करेंगे

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जहां भी ऐसी समस्या उत्पन्न होती है। जहां पर बारिश होने के बाद जलजमाव होता है तो वैसे क्षेत्रों को चिन्हित कर जलजमाव से समस्या के निदान का हल खोजूगी। उसके लिए हर संभव जो कदम होगा उठाऊंगी। साफ-सफाई, नाले, सड़क आदि पर विशेष ध्यान रहेगा।

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर आज भी मुख्य सड़कों से नहीं जुड़ पाया है इस क्षेत्र के विकास के लिए क्या करेंगे

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रही बात गंगापुर की तो इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी गंगापुर गांव मुख्य सड़कों से सीधी रूप में नहीं जुड़ पाया है। सुविधा एवं विकास के दृष्टिकोण से देखें तो अवश्य ही कहीं ना अभी आज भी पीछे हैं।उसके ऊपर विशेष ध्यान रहेगा। नगर पंचायत प्रधान होने के नाते हर संभव प्रयास रहेगा कि इन पांच सालों में वहां सारे मूलभूत सुविधा मिले। वहां के वासी सीधे मुख्य सड़कों से जुड़े। इसके लिए जो भी समस्याओं का हल होगा निकालूंगी।

महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा को लेकर क्या प्रयास रहेगा

प्रत्येक विकसित समाज के निर्माण में स्त्री एवं पुरूष दोनों की सहभागिता आवश्यक है। भावी पीढ़ी के रूप में व्यक्ति से लेकर परिवार, समाज तथा राष्ट्र तक के चहुँमुखी विकास की जिम्मेदारी में पुरुषों के साथ स्त्रियों की अपेक्षाकृत अधिक भागीदारी है। इस भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ही परिवार की धुरी, महिला का सशक्तीकरण जरूरी है और सशक्तीकरण के लिए शिक्षा।सशक्तिकरण में शिक्षा का स्थान महत्वपूर्ण हैं। बिना शिक्षा के महिलाओं की प्रस्थिति में सकारात्मक परिवर्तन असम्भव है।शिक्षा के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता आयी है। वे अपने बारे में सोचने लगी है। उन्होने महसूस किया है कि घर से बाहर भी जीवन है। महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है, उनके व्यक्तित्व में निखार आया है। जिस वजह से महिला होने के नाते महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के प्रति हमारी प्राथमिकता ज्यादा रहेगी। इस ओर जागरूक कर सभी लोगों को खासकर महिलाओं को नई दिशा में जोड़ें। ताकि हमारा समाज शिक्षित एवं सुदृढ़ हो सके।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More