Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: हरिनगर में आयोजित महारुद्र यज्ञ का बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष एव विधायक ने किया उद्घाटन

287

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत स्थित हरिनगर में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का विधिवत उद्घाटन बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया।

 

इस दौरान यज्ञ के आयोजक समिति ने उद्घाटनकर्ता को फूल माला पहना एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यज्ञ एक शांति का रूप देता है। यज्ञ सत्य की जीत एवं असत्य की पराजय का मार्ग प्रदान करता है। इसी से यज्ञ की आहुति होती है।साथ ही उन्होंने कहा कि कलश शोभायात्रा के दौरान हजारों की तादात में माताएं बहने एवं भाइयों ने आस्था के साथ शोभा यात्रा को सफल बनाया। ठीक उसी तरह यज्ञ को भी शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सद्भाव के साथ यदि को सफल बनाएं।

 

इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने मंतव्य को रखा। आयोजक समिति ने बताया कि यज्ञ 25 अप्रैल से शुरू होकर लगातार 5 मई तक चलेगी। इसमें बाहर से आए कथावाचक द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।साथ ही यज्ञ में ब्रेकडांस, टावर झूला आदि मनोरंजन के चीज लगे हैं।वही पूजा-अर्चना को लेकर भी दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे हैं। इस दौरान खेरैहिया पंचायत के मुखिया अनिल मंडल, उप मुखिया पवन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More