Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,समाधान यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा चौकस।

327

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह/जमुई/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को जमुई पहुंचे। दोपहर 2:00 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर जमुई शहर स्थित के०के०एम कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री जमुई सदर प्रखंड के मरकट्टा गांवों में विकास योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई में समाधान यात्रा को लेकर डीएम अवनीश कुमार,पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन मुस्तैद दिखे। पुलिस कप्तान चौक चौराहों को बारीकी से निरीक्षण किया। के०के०एम कॉलेज के चारों और पुलिस की चौकसी लगाया गया था सभी चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। समाधान यात्रा के दौरान जमुई जिले के सदर प्रखंड के इंद्रपे पंचायत मरकट्टा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने इंदपे पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन कर तालाब में मछली छोड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब को थोड़ा और गहरा करें ताकि और अधिक पानी इसमें संग्रहण हो सके। तालाब के चारों ओर पौधारोपण कराएं सोलर लाइट लगवाएं और तालाब में और सीढ़ियों का निर्माण करवाएं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की तलहटी में वर्षा जल संग्रहण का उपाय कराएं। अधिक से अधिक वाटर स्टोरेज होगा तो किसानों को इससे फायदा होगा और भूजल स्तर भी मेंटेन रहेगा उन्होंने इंदपे पोखर के पास बनाए गए पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।नीरा उत्पाद की बिक्री केंद्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि नीरा के उत्पाद को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि लोगों के सेवन के प्रति प्रेरित करें यह काफी फायदेमंद है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी,जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, चकाई विधायक सह विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह,झाझा विधायक दामोदर रावत, सिकन्दरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मुख्य सचिव श्री अमीर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनूप कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से मिशन निदेशक जल जीवन हरियाली अभियान श्री राहुल कुमार, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल श्री संजय कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर पक्षेत्र श्री संजय कुमार, जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने किया समीक्षा बैठक

समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में मंत्री विधायक एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किए। समीक्षा बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान यात्रा का मकसद यही है कि जिलों में जाकर सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देखना और आगे क्या करने की जरूरत है उसकी जानकारी लेना। यात्रा पर निकलने से इन सब चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। यात्रा के दौरान लोगों की बात भी सुनी जाती है। अगर लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसके समाधान का निर्देश अधिकारियों को दे देते हैं।

 

सभी चीजों की विस्तृत रूप से समीक्षा भी की जाती है। सभी बातों के जानने के बाद तय किया जाता है कि आगे क्या काम तेजी से करनी जरूरी है इसको लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि 16 फरवरी को समाधान यात्रा समाप्त करने के बाद एक एक जगह की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। हम लोग जितना काम कर रहे हैं उसे आगे भी करते रहना है। इसके अलावा आगे भी जो कुछ करना जरूरी होगा उसे करेंगे। जमुई में सिंचाई और पेयजल को लेकर थोड़ी समस्या है इसका समाधान कैसे किया जाए इसको लेकर हम लोगों ने विस्तार से चर्चा की है।

 

हमने 4 विभागों के अधिकारियों से बात करके इसका समाधान करने को कहा है। जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के हिंदू मुस्लिम को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम लोग यात्रा पर हैं।मुझे ऐसे किसी बयान के बारे में जानकारी नहीं है।हम लोग जाति धर्म की राजनीति नहीं करते। हम लोग सभी को एक साथ लेकर चलते हैं। बिहार में हम लोगों ने सभी के हित में काम किया है और आज भी कर रहे हैं। कौन क्या बोलता है इससे हमको कोई मतलब नहीं है। हमने ऐसे किसी बयान को देखा नहीं है बिहार में कैबिनेट विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग उप मुख्यमंत्री से पूछ लीजिए।गठबंधन सरकार में किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे यह तय है।

 

आगे वह लोग आपस में बात कर लेंगे। हम लोग इंतजार ही कर रहे हैं वह लोग जो तय करेंगे उस पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमसे भी कांग्रेस के लोगों ने मिलकर कहा था तो हमने कहा था कि आप उनसे बात कर लीजिए। राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव के भारत आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी वह दिल्ली में हैं। जब उन्हें पटना आना होगा तो वह यहां आएंगे। अब वह स्वस्थ हो गए हैं।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More