छपरा में दिव्यांगों के लिए ‘महारैली’ सा आयोजन: 15 मार्च से लगेगा विशाल सेवा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

उम्मीदों को लगेंगे ‘जयपुर फुट’ के पंख: सारण होम्योपैथिक कॉलेज में 1000 दिव्यांगों को मिलेगा कृत्रिम अंग और रोजगार का उपहार


छपरा। शहर के गुदरी बाजार स्थित ब्रजेंद्र बहादुर सारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आगामी 15 मार्च से 22 मार्च 2026 तक एक भव्य ‘दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर’ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन कॉलेज प्रशासन और श्री महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-


इस आशय की जानकारी देते हुए अवकाश प्राप्त आईएएस सह ट्रस्ट के सचिव प्रवीर कृष्ण ने गुरुवार को कॉलेज के सभागार में प्रेस मीडिया से बात करते हुए कही।उन्होंने कहा कि शिविर की मुख्य विशेषताएं जिला भर के विकलांगों को ट्राई साइकिल सहित अनुपकरण दिए जाएं। किसी उद्देश्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो बिल्कुल नहीं शुल्क रहेगा। प्रेस वार्ता को समुचित करते हुए प्रवीर कृष्ण ने कहा कि शिविर में चयनित दिव्यांग भाई-बहनों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ और अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।


लगभग 850 दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार तीन पहिया साइकिल (ट्राइसाइकिल), व्हीलचेयर और हियरिंग एड (कान की मशीन) वितरित की जाएगी।


सचिव प्रवीर कृष्ण ने स्वावलंबन और रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि केवल उपकरण ही नहीं, बल्कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें ‘जीविका’ और अन्य सरकारी उद्यमिता योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।


संस्थान के सचिव एवं प्रबंध ट्रस्टी, श्री प्रवीर कृष्ण यह भी बताया कि शिविर के लिए प्राथमिक परीक्षण 15 मार्च को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद अगले सात दिनों तक चयनित लाभार्थियों को सेवाएं और उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य में जिला प्रशासन और विभिन्न दिव्यांग सहायता समितियों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।


आयोजन समिति ने अपील की है कि अधिक जानकारी या सहायता के लिए दिव्यांगजन या उनके परिजन श्रीमती हर्षिता शुभी से उनके मोबाइल नंबर 88103 53104 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि दिव्यांग भाई-बहनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें उद्यमी बनाना है। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े अतुल श्रेष्ठ, एसके शर्मा “बर्मन”, संजय प्रकाश,मनीष कुमार सेंटर इंचार्ज एवं कोऑर्डिनेटर हर्षिता शुभी के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment