सारण:दिघवारा ग्रामीण एस एन बी सोनपुर अनुमण्डल के सोनपुर भाजपा पश्चिमी मंडल के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया।तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन संगठनात्मक सोनपुर पश्चमी मंडल क्षेत्र के डुमरीबुजुर्ग, हासिलपुर नयागांव,रसुलपुर,गोपालपुर,चतुरपुर,सैदपुर ,और कसमर आदि शक्तिकेंद्र्रो के भिन्न भिन्न बुथो पर स्थापना दिवस के मौके पर बुथ अध्यक्ष व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीयो के यहा झंडा फहराया गया।
साथ ही जगह जगह कार्यकर्ताओ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यालय चतुरपुर शेखडुमरी से मंगलवार को किया गया।कार्यक्रम के मध्य मे मंडल भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युजय कुमार सिंह के गोपालपुर स्थित आवास पर टेलीविजन के माध्यम से 41 वे स्थापना दिवस के मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरनीय नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा जी का संबोधन कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10:30 बजे कार्यकर्त्ताओ द्वारा सुना व देखा गया। विदित हो कि भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे यह कार्यक्रम पिछले 04 अप्रैल से लगातार मंडल मे चल रहा है।
जिसके दौरान मंडल के दस शक्तिकेंद्र में अधिकांश बुथो पर यह कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर जनसंघ के समय से पार्टी संगठन मे अपना जीवन समर्पित करने वाले कार्यक्रताओ मे सोनपुर सदर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश विधानसभा पालक शैलेन्द्र प्रसाद सिंह,अतिपिछङा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पङित,तथा वयोवृद्ध भाजपा नेता पृथवीनाथ तिवारी को मंडल भाजपा पदाधिकारीयो द्वारा अंगवस्त्र व माला से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,मंडल महामंत्री रविरंजन सिंह सोनू,दिलीप कुमार साह,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, शशि ओझा,सतेंद्र नरायण सिह,अभय कुमार ओझा,लक्ष्मी सहनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह,अजय कुमार चौधरी, सेल संयोजक संजीत कुमार चौरसिया, सह संयोजक प्रिशराज,रिषव कुमार सहनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष रणविजय सिंह, श्यामकिशोर सिंह,बासकित सिंह,,अरविंद रजक, ठाकुर संजीव कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह, हरेन्द्र सिंह,अभिमन्यु कुमार गुप्ता,अशोक कुमार तिवारी, शम्भू चौधरी, दशरथभगत,संजय कुमार सिंह,रत्नेश कुमार पांडेय,कुन्दन सिंह काशीनाथ सिंह व अन्य भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।