Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: कलश यात्रा के साथ गवन्द्री में 24 घंटे का सार्वजनिक अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ

65

 

*नव निर्मित मंदिर में देवी के मूर्ति का हुआ प्राण प्रतिष्ठा*

फोटो 09 जलभरी करते श्रद्धालू

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: तरैया ।

प्रखंड के गवन्द्री तख्त गांव स्थित माँ भगवती मंदिर परिसर में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि को 24 घंटे का सार्वजनिक अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इस दौरान नव निर्मित मंदिर में शिक्षक सह आचार्य चंद्रकेत नारायण सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवी के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पूजा के दौरान यह संकल्प लिया गया कि अब इस मंदिर में बलि प्रथा बंद कर वैष्णव पूजा किया जाएगा।

 

इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर एसएच 73 को पार कर गवन्द्री गांव स्थित ब्रह्म स्थान सह डबरा नदी घाट पर 551 युवतियां व महिलाओं ने जलभरी की। गाजा बाजा, घोड़े व डीजे की धुन पर लोग जय श्री राम, जय माता दी का जयकारा लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा के बाद आचार्य मनपुजन त्रिवेदी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राम नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की दर्जनों गायन मंडलियां और दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य यजमान नागेंद्र सिंह सपत्नीक शामिल हुए।

 

कलश यात्रा में मुख्य रूप से अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक परशुराम सिंह, मुकेश कुमार सिंह, डॉ उदयगिरी पंडित, सुभाष सिंह, रामदेव सिंह, अमरेंद्र सिंह, संतोष दास, मनोकामना सिंह, चंदेश्वर भगत, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य डॉ मनोज कुमार पंडित, पूर्व मुखिया मनोज सिंह कुशवाहा, रामाधीन सिंह, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, यशवंत कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सुजीत कुमार, माधव सिंह, सुरेश गुप्ता, विकेश कुमार, आलोक कुमार सिंह अमीन,शिक्षक जयश्री कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार राय,अनिल सिंह कुशवाहा, अनूप कुमार सिंह, डॉ सुरेश सिंह, राजेश्वर सिंह,पंकज सिंह,इंद्रजीत साह,नवल किशोर साह सहित पंचायत के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। कलश यात्रा के उपरांत अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More