Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: बिहार राज्य जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप हेतु हाकी सिवान की 20 सदस्सीय टीम पटना रवाना।

297

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क:  मैरवा। हॉकी बिहार द्वारा पटना के शास्त्री नगर गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित 13 वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप हेतु हॉकी सिवान की 20 सदस्यीय टीम हॉकी सिवान के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद अहमद की देख-रेख में पटना प्रतियोगिता के लिए 1 मार्च 2023 के रात में रवाना हो गई ।हॉकी सिवान के सचिव संजय पाठक ने बताया कि यह राज्य चैंपियनशिप 2 मार्च से 5 मार्च 2023 तक पटना के शास्त्री नगर गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित है ,जहां बिहार राज्य के विभिन्न जिलों की जूनियर बालिका टीमें भाग ले रही हैं।

 

पाठक ने बताया कि सिवान जिला हॉकी टीम का चयन सिवान जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद अहमद की देखरेख में संपन्न हुई ।यह चयन प्रक्रिया हिमेश्वर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आर एल बी एस ए फाउंडेशन के द्वारा आयोजित की गई जिसमें 2 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया ।यह चयन हॉकी बिहार की अधिकृत कोच सलमा खातून की देख-रेख में आयोजित की गई जिसमें नाजिया खातून कप्तान, शालू कुमारी, सृष्टि कुमारी, रोशनी कुमारी, कुसुम कुमारी ,पलक कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी,मेघा कुमारी, मुस्कान कुमारी,सगुन विनायक, खुशी कुमारी,रिंता कुमारी, खुशी कुमारी,अबिसा कुमारी,माला कुमारी,निकेता कुमारी,गुंजा कुमारी, टीम कोच सलमा खातून टीम ,मैनेजर आयुष्मान ‌राज शांडिल्य शामिल हैं ।

 

इन सभी खिलाड़ियों को हॉकी सीवान टीम में शामिल होने पर हॉकी सिवान के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद अहमद, उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव,आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा, सचिव डॉ शरद चौधरी, संरक्षक डॉ आर एन ओझा, आरएलबी एस ए फाउंडेशन के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर हेमंत कुमार पाठक , मैरीकॉम स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह ,चंद्र भूषण शुक्ला सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More