Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: भरगामा में धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा,श्रीराम के जयकारों से गूंजा भरगामा

134

 

 

 

फोटो: जुलूस में शामिल पूर्व विधायक व अन्य।

फोटो: राम भक्तों का जनसैलाब।

वरीय संवाददाता अंकित सिंह

बिहार न्यूज़ लाइव / अररिया डेस्क: अररिया। भरगामा में शनिवार को विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल और शोभा यात्रा समिति की अगुवाई में निकली रामनवमी शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारों से गुजायमान हो गया। इस दौरान घर-घर भगवा छाएगा,राम राज्य भी आएगा के स्लोगन से पूरा वातावरण गुजायमान हो उठा। यह शोभा यात्रा रघुनाथपुर हनुमान मंदिर से निकली और मार्च करते हुए सोकेला मोड़,ब्लाक परिसर तक पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल भक्तगण माथे पर भगवा पगड़ी और हाथों में तलबार लिए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जब गाजे बाजे के साथ विभिन्न मार्गों से राम भक्तों की जुलूस निकली तो लोग झूम उठे। इस दौरान जय श्री राम के नारों से भरगामा गुजायमान होता रहा। बीच-बीच में घर घर भगवा छाएगा भक्ति गीतों से भी राम भक्त जमकर झूमते रहे। आस्था और उत्साह से लबरेज राम भक्तों द्वारा लगाए गये जय श्री राम के जयकारे से प्रखंड मुख्यालय दोपहर बाद तक गुजता रहा। शोभा यात्रा की आकर्षण का केन्द्र प्रभु श्री राम की प्रतिमा,हनुमान जी की विशाल प्रतिमा,झांकी शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभा यात्रा दिन के लगभग ग्यारह बजे रघुनाथपुर हनुमान मंदिर से निकली शोभा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढती गई वैसे-वैसे राम भक्तों का सैलाव उमड़ता चला गया। भक्त परंपरागत परिधानों में कला का प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दोपहर बाद पूरा भरगामा शहरी क्षेत्र श्री राम की भक्ति में सराबोर हो गया। जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई और जुलूस में शामिल श्रीराम व हनुमान भक्तों को शर्बत पानी पिलाकर स्वागत किया गया।

इस रूट से गुजरी शोभा यात्रा

रघुनाथपुर हाट स्थित बजरंगवली मंदिर से निकलकर भरगामा बाजार,अस्पताल चौक,ब्लाक चौक,सोकेला मोड़ होते हुए भरगामा पेट्रोल पंप गई। वहां से वापस ब्लॉक परिसर पहुंची। जहां पोखर में विशर्जन के साथ शोभा यात्रा सम्पन्न हुआ। इस दौरान करीब सात किलोमीटर लंबी यात्रा राम भक्तों ने तय किया। वहीं रथ यात्रा सह शोभा यात्रा को देखने के लिए ग्रामीण इलाके से बडी संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय आए थे। शोभा यात्रा में राकेश रंजन परिहार,विशाल आर्यन,मुरली भगत,माधव भगत,दिलखुश,निखिल मेहता,राकेश शाह,अविनाश सिंह,संजीत कुमार सन्नी वर्मा,प्रवेश मंडल,विकास ठाकुर,राकेश साह,सुधांशु वर्मा,राजन झा,दिलखुश कुमार,नितिश,राजा यदुवंशी,बीरेंद्र कुमार,विक्की मिश्र,कन्हैया झा,बिमलेश कुमार के अलावे भाजपा नेता अशोक सिंह,मंडल अध्यक्ष दिपक कुमार मुन्ना,सीतांशु शेखर पिंटू ,चंदन सिंह,मिथिलेश यादव,ललित झा,नित्यनंद मेहता आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के जुलूस के लिए किया गया था यह व्यवस्था

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए भरगामा में कई जगहों पर सेवा शिविर लगाया गया था। इस क्रम में अस्पताल चौक पर सूर्यवंशी समाज द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शर्वत व अन्य व्यवस्था की गई। इसी प्रकार भरगामा गैस ऐजेन्सी के पास,सोनार मोड़,भरगामा बाजार,हनुमान मंदिर मंडल टोला,पैकपार मोड़,ब्लॉक चौक कम्प्यूटर संस्थान के अलावे अन्य कई स्थानों पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खीर,शरवत आदि की व्यवस्था की गई थी।

 

रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर भरगामा पुलिस और प्रशासन थे अलर्ट,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल थे तैनात

शोभायात्रा को लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात किया गया था। भरगामा बीडोओ ममता कुमारी,भरगामा थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार,भरगामा सीओ मनोज कुमार,पीओ सौरभ कुमार सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी जुलूस के साथ चलते रहे। कहीं भी किसी तरह की हिंसा न भड़के और असामाजिक तत्वों को हड़काया जा सके इसके लिए पहले से ही भरगामा थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार तैयार थे।

 

शोभायात्रा के दौरान पूरे भरगामा में जाम लगी रही। घंटों मशक्कत के बाद जाम को छुड़ाया गया। जिसके बाद भरगामा की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलने लगी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More