Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: इसुआपुर के शिवालयों में चौथी सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इसुआपुर….

116

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: प्रखंड के दर्जनों शिवालियों में सावन महीने की चौथी सोमवारी को जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सढ़वारा बाजार स्थित बाबा बिंदेश्वर नाथ धाम मंदिर में हजारों की संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया।

 

- Sponsored -

वहीं भगवान भोलेनाथ से मनवांछित इच्छा पूर्ति के लिए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। प्रखंड के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया था। बिंदेश्वर नाथ धाम मंदिर सढ़वारा के पुजारी कृष्णा गिरी का कहना था कि सावन के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करना विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होता है।

 

इस दिन साधक उपवास रखते हैं तथा भक्ति और समर्पण के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं। इसुआपुर प्रखंड के बाबा बिंदेश्वर नाथ धाम मंदिर सढ़वारा, महेश्वर नाथ शिवालय बेला, बाबा लाल दास शिवालय इसुआपुर, नर्वदेश्वर नाथ शिवालय नवादा, नागेश्वर नाथ शिवालय अगौथर नंदा, शामकौरिया बाजार स्थित शिव मंदिर समेत दर्जनों शिवालियों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया तथा मनवांछित इच्छा पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।

फोटो – सढ़वारा बाजार स्थित शिवालय में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More