Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: अमनौर प्रखंड के तरवार पंचायत में शनिवार को जन सुराज के बैनर तले जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

325

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क अमनौर प्रखंड के तरवार पंचायत में शनिवार को जन सुराज के बैनर तले जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम के तहत जन सुराज तथा इसके सूत्रधार प्रशांत किशोर की सोंच से लोगों को अवगत कराया गया।

 

वहीं बेहतर बिहार बनाने के संकल्प के साथ जन सुराज से जुड़कर इसे मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने कहा कि बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए प्रशांत किशोर का नेतृत्व और उनका जन सुराज ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पिछले चालीस वर्षों से कांग्रेस,राजद, जदयू और भाजपा की सरकारों से परेशान हैं और अभी भी विकास की बाट जोह रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी के लिए लोगों का पलायन दूसरे प्रदेशों में बदस्तूर जारी है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर बिहार के नव निर्माण जनसुराज के साथ जुड़ने की अपील की।वहीं जिला सचिव जुनालाल यादव ने बिहार के लोगों के अपेक्षाओं के अनुरूप जन सुराज मजबूत राजनीतिक विकल्प बन रहा है।

 

उन्होंने लोगों से जन सुराज से जुड़ने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड महासचिव नीरज कुमार रवि, प्रखंड किसान अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रखंड प्रवक्ता मनोज सिंह, पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, नीतीश कुमार ,प्रखंड सचिव अवधेश प्रसाद, हिमांशु जी, दुखन राय, पप्पू दूबे महेश राय,मनोज सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More