Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: दरवाजा में अचानक आई करंट चपेट में आने से एक महिला की मौत

12

- sponsored -

 

- Sponsored -

 बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर::नगर पंचायत अकबरनगर मे एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान वार्ड नंबर चार निवासी बादल तांती के लगभग 30 वर्षीय पत्नी वीणा देवी के रूप मे हुई। घर में लगे लोहे के दरवाजे में घर में आने वाले मुख्य तार मे अचानक करंट दौड़ गई। इसके चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला घर के बाहर किसी काम से निकली थी। जिसके बाद घर वापस आ रही थी इसी दौरान उन्हें दरवाजा से संपर्क होने के बाद करंट का झटका लगा और उसकी मौत वही हो गई। जिस वक्त महिला बिजली के करंट के चपेट में आई उसे वक्त उनके घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

 

जब उनके बच्चे विद्यालय से वापस लौटे तब अपनी मां को दरवाजा पर पड़ा देखा। इसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही देखने के लिए भीड उमड पड़ी। वही परिजनों में महिला के मौत के बाद चीख पुकार मच गई। चीख पुकार से आसपास का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।महिला अपने पीछे तीन पुत्री एवं दो पुत्र को छोड़कर गई है। वही जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस मामले में पुलिस ने परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यूडी केश दर्ज किया है।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More