Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

अजमेर: पुष्कर में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम लगाया

34

- sponsored -

Bihar News Live Desk: *पुष्कर में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने *एक पेड़ मां के नाम* लगाया*

* एक पेड़ सभी को अवश्य लगाना चाहिए-पाठक 

पुष्कर/अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में भाजपा द्वारा दो अलग-अलग कार्यक्रम बुधवार को आयोजित कर पौधारोपण किया । जिसमें भाजपा महिला मोर्चा मंडल पुष्कर शहर के द्वारा *एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम के तहत पुष्कर शहर में प्रमुख स्थानों पर आगामी कुछ दिनों तक पौधारोपण किया जाएगा।

इसी के तहत आज पहले दिन पुराना रंगनाथ मंदिर में पौधारोपण किया गया।

यह जानकारी देते हुए पार्षद लक्ष्मी पाराशर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा अजमेर देहात की जिला अध्यक्ष मुकेश कंवर के निर्देशन में एवं नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक के सानिध्य में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पौधारोपण किया। 

लक्ष्मी पाराशर ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दो-तीन दिन तक और चलेगा।लक्ष्मी पाराशर ने पेड़ लगाकर सभी महिलाओं से आग्रह किया कि एक पेड़ सभी को लगाना चाहिए।

- Sponsored -

कार्यक्रम में नगर पालिका पुष्कर की पार्षद व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अजमेर देहात,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा सरवाडिया,बिना पाराशर,किरण पाराशर,ममता शर्मा,तारा शर्मा,सोनू पाराशर,शकुंतला शर्मा,जसोदा माली,भारती शर्मा,कृष्णा,शांति शर्मा एवम अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पुष्कर शहर के द्वारा भी *एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम के तहत नगर के प्रमुख स्थानों पर आगामी कुछ दिनों तक वृक्षारोपण किये जाने का संकल्प लिया ।

इसी के तहत बुधवार को प्रथम दिवस में भटबाई गणेश मंदिर के पास वृक्षारोपण किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के निर्देशन में एवम नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष कमल पाठक व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी के सान्निध्य में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। 

युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दिनों में लगातार चलता रहेगा।

भुवनेश पाठक ने वृक्ष लगाकर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि एक पेड़ सभी को अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत गौड़, यश पाराशर, दामू पाराशर, शुभम पाराशर, कीर्तन पाराशर अनिल मिश्रा, राघव पाराशर, रितेश पाराशर, वरुण, आदित्य, कुलदीप एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More