Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ई.आर.ओ. एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

685

- sponsored -

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ई.आर.ओ. एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जानकारी दी गई कि मतदाता सूची का प्ररूप प्रकाशन हो गया है।

 

- Sponsored -

अर्हता तिथि 01 जनवरी 24 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य होना है।जिसके अन्तर्गत 18 से 19 आयु वर्ग के अधिकाधिक युवा मतदाताओं एवं पात्र छुटे हुए महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तदनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु सभी बी.एल.ओ. को अधिक से अधिक फर्म 6 प्राप्त करने का निदेश दिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पी.डब्लू.डी. मतदाताओं को चिन्हित कर मार्क करना है। सभी बी.एल.ओ. को शत प्रतिशत मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु प्ररूप 7 प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

 

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बी.एल.ए. संबंधित सूची यथाशीघ्र जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने अनुरोध किया गया है। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि 27 ओक्टुबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन हो गया है। दावा आपत्ति हेतु आवेदन 27 ओक्टुबर से 09 दिसम्बर तक स्वीकार किये जायेगें।

 

विशेष अभियान हेतु 28.10.2023 एवं 29.10.2023 /25.11.2023 एवं 26.11.2023 निर्धारित है। दावा आपत्ति संबंधि आवेदनों का निष्पादन 26 दिसम्बर तक कर लिया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05. जनवरी 2024 तक कर दिया जाना है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्त्ता, सभी ई.आर.ओ., उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More