Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

207

 

बिहार न्यूज़ लाइव /भरगामा में तरंग प्रतियोगिता में विजेता को प्रशस्ति पत्र देते सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि।/अकित सिंह/भरगामा। प्रखंड के स्थानीय जवाहर उच्च विद्यालय खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी खेल का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किए जाने से लोग काफी उत्साहित दिखे।

 

इसके लिए शुक्रवार को वकायदा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता बीआरसी कर्मी मदन कुमार ने किया। जब कि मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श मध्य विधालय के प्रधानाध्यापक अशोकानंद पाठक मौजूद थे। इस दौरान तरंग कार्यक्रम के तहत चार दिनों तक अलग-अलग विद्यालयों के जलवा बिखेरे बच्चों में सफल सभी 102 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह को संमबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोकानंद पाठक ने कहा आज के वर्तमान समय में खेल के माध्यम से भी बच्चे अपने करियर को नई बुलंदी तक पहुंचा सकता है।

 

उन्होनें प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमे जीवन में अनुशासन सिखाता है। साथ ही यह हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होता है। वहीं बीआरसी कर्मी मदन कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा निखरती है। बच्चों का स्वास्थ्य व मानसिक विकास होता है। वहीं शिक्षिका रेणु कुमारी ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से भी बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। उन्होनें प्रखंड स्तर पर तरंग प्रतियोगिता में सफल सभी बच्चे से जिले के अलावा बिहार ही नही पूरे देश में भरगामा का नाम रौशन करने का आह्वान किया। इधर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 60 मीटर दौड़,300 मीटर 800 मीटर दौड़ के अलावे हाई जम्प,लाॅग जम्प तथा शाॅट पूट के तहत 60 सफल प्रतिभागी सम्मानित हुए। जब कि प्रमुख कबड्डी,खो-खो तथा फूटवाल में 42 प्रतिभागी तरंग प्रतियोगिता के दौरान सफल हुए। जिन्हें सम्मानित किया गया।

 

मौके पर वरीय शिक्षक अशोक पाठक,मदन कुमार,शिवशंकर सुमन,विधानंद सिंह,मदन कुमार,रौशन रंजन,आफताब आलम,बलबंत विक्रम,चंन्द्र किशोर मंडल,देव निरंजन चौधरी,किरण सिंह,रेणु कुमारी,सुमन कुमार आदि आयोजन में मुख्य भूमिका में दिखे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More