Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: ठंड को लेकर नप द्वारा तीन जगहों पर किया जा रहा अलाव की व्यवस्था

301

 

 

हाड़कपाती ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर, बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क: अकबरनगर::हाड़ कपाती ठंड कम होने का नाम ही नही ले रही है।पछुआ हवा चलने की वजह ठंड पिछले एक सप्ताह से परवान चढ़ा है। इसको लेकर दिनभर लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। वातावरण में भी फॉग जैसी स्थिति बनी हुई है।

 

न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ साथ सूर्य के दर्शन भी नाम मात्र हो रहे हैं। बर्फीली हवा चलने की वजह से सूर्य का ताप बेअसर हो जा रहा है।लगातार गलन भरी ठंड से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।मंगलवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा से मौसम में गलन भरी ठंड रही। सूर्यदेव दोपहर बाद निकले। चल रही पछुआ हवा की वजह से सूर्य का ताप बेअसर रहा। लोगों ने अलाव तापकर ठंड से राहत पाई। वाहनों की रफ्तार भी ठंड में थमी है। बाजारों में भी भीड़भाड़ कम हो रही। वहीं ठंड को लेकर नगर पंचायत अकबरनगर के मुख्य चौक चौराहों पर नप प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इस बाबत नगर पंचायत अकबरनगर के अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि ठंड को देखते हुए पिछले दस दिनों से लगातार नगर पंचायत के तीन जगह जिसमें शिव मंदिर चौक श्रीरामपुर, थाना चौक अकबरनगर एव स्टेशन चौक अकबरनगर पर अलाव की व्यवस्था नप द्वारा कराई गई है।

 

ताकि आने जाने वाले राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को भी अलाव से राहत मिले। उन्होंने बताया कि नप क्षेत्र में अगर और किसी भी सामूहिक जगह पर अलाव की जरूरत पड़ती है। जिससे की आम जनता और राहगीरों को राहत मिल सके तो वैसे जगहों को चिन्हित कर अलाव जलाने की व्यवस्था अभिलंब कराई जाएगी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More