Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: धूमधाम से मनाया गया त्याग और बलिदान का महापर्व बकरीद

25

- sponsored -

 

- Sponsored -

 बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर:: त्याग और बलिदान का महापर्व बकरीद पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह के साथ गले से गले मिलाकर मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम बहुल इलाका आलमगीरपुर, राशिदपुर, सिमराहा आदि स्थानों पर स्थित ईदगाहों को विशेष रूप से सजाया गया था। जहां काफी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार की सुबह पवित्र बकरीद की नमाज अदा कर एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से रहने का संदेश दिया। इसके बाद त्याग और बलिदान के प्रतीक बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया।इस मौके पर नगर पंचायत अकबरनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दिया।

 

नगर पंचायत की ओर से आलमगीरपुर मस्जिद के समीप बकरीद के पर्व की शुभकामना संदेश का बैनर भी लगाया गया था। बकरीद को लेकर थाना पुलिस क्षेत्र मे भ्रमण करती रही।सभी ईदगाहों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई थी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि बकरीद का तात्पर्य सिर्फ कुर्बानी देना ही है बल्कि अल्लाह ताला एवं खुदा के समक्ष अपनी अजीज इच्छाओं एवं भावनाओं को समर्पण करने का पर्व है। लोग हजरत इब्राहिम की कुर्बानियों का अपने जीवन में अमल करें। जिसने खुदा के समक्ष अपने एकलौते पुत्र की कुर्बानी देकर दुनिया को त्याग और बलिदान का संदेश दिया था।

 

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More