Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भरगामा: खजुरी बाजार की मुख्य सड़क जलमग्न….

287

- sponsored -

 

 

 

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह / भरगामा। प्रखंड के खजुरी बाजार की मुख्य सड़क कई दिनों से जलमग्न है। हल्की वारिस में खजुरी बाजार स्थित मुख्य सड़क जलमग्न हो जाता है। इतना ही नहीं खजुरी बाजार स्थित मुख्य सड़क पर कहीं घुटने भर गड्ढा,तो कहीं तिरछी कटान,चार पहिया वाहन तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खजुरी बाजार के मुख्य सड़क पर गड्ढा कटान जल जमाव रहने के कारण बराबर चार पहिया दो पहिया वाहन दूर्धटनाग्रस्त होती रहती है।

 

खजुरी बाजार के व्यवसाई अशोक चौधरी,बेचन चौधरी,भुट्टो चौधरी,चुन्नु चौधरी,दिनेश चौधरी,ओमप्रकाश साह,विक्की चौधरी,राजेश्वर चौधरी,ओमप्रकाश चौधरी,सुनील चौधरी आदि का कहना है खजुरी बाजार में पानी निकासी के लिए नाला नहीं है। सड़क पर गड्ढा बना हुआ है। नाला नहीं रहने के कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। ऐसी स्थिति बराबर बनी रहती है। खजुरी बाजार में नाला निर्माण की मांग स्थानीय सांसद,विधायक से कई बार की गई। चुनाव के समय सांसद,विधायक वादा करते हैं। चुनाव जीतने के बाद वादा भुल जाते हैं। वर्षो पूर्व खजुरी बाजार में सड़क निर्माण कराया गया था। फिलहाल सड़क टूटी फूटी जर्जर अवस्था में है। उपरोक्त व्यवसाईयों का कहना है बरसात के मौसम में व्यवसाय पूर्णरुपेन ठप रहता है। बरसात का पानी घर में घूस जाता है। सड़क पर बरसात का पानी के जमा रहने से लोग विभिन्न बिमारीयों की चपेट में आ रहे हैं।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More