Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सिवान: बिहार राज्य और बिहारी का बड़ा मधुर संबंध है बिहारी जी का -प्रमोद कृष्ण जी महाराज

145

- sponsored -

 

बिहार राज्य और बिहारी का बड़ा मधुर संबंध है बिहारी जी का -प्रमोद कृष्ण जी महाराज

श्री बांके बिहारी जी, बिहार और बिहारी का संबंध अनमोल है।

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव /हसनपुरा/ सीवान डेस्क:  हसनपुरा प्रखंड के महुअल महाल गांव के जरती माता परिसर में चल रहे सप्त दिवसीय श्री मद भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा का रसपान कराने वाले श्री धाम वृंदावन वन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक प्रमोद कृष्ण जी महाराज ने श्रोताओं को भक्त बनने की सलाह दी।

 

ब्रम्ह की प्राप्ति के साधन बताए वहीं ध्यान साधना के माध्यम से ही ब्रह्म की प्राप्ति संभव है।केवल माला जपने से विशेष लाभ नहीं प्राप्त होता है विशेष ध्यान लगाने से लाभ मिलता है।जब तक मन एकाग्र नहीं होगा तब तक व्यक्ति का मन भगवत भजन में नहीं लगेगा, सबसे पहले मन एकाग्र कीजिए।

 

मन एकाग्र करने के उपाय भी श्रोताओं से बताए। वही बिहारवासियों को बडा ही सौभाग्यशाली बताया कि बिहार राज्य और यहां रहने वाले बिहारी ही श्री धाम के बिहारी जी के रूप है।

हजारों की संख्या में भक्तगण कथा स्थल पहुंचे थे कथा का शुभारंभ श्री भागवत भगवान् की है आरती पापियों को पाप से है तारती से शुरू हुआ जहां व्यास पीठ का पूजा दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने किया जहां अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More