Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। भाजपा ने उदाकिशुनगंज में किया “गांव चलो”अभियान के सफलता हेतु कार्यशाला आयोजित

1,335

पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के एमबीएम पब्लिक स्कूल में 3 फरवरी को भाजपा का “गांव चलो अभियान” कार्यशाला आयोजित की गई। उदाकिशुनगंज में भाजपा के दोनों मंडलों द्वारा अलग-अलग कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें भारतीय जनता पार्टी उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल की आयोजित कार्यशाला में “गांव चलो अभियान” की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह तथा उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मंडल ने किया।

 कार्यशाला में प्रशिक्षक के रुप में वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधानसभा के संयोजक रंजन कुमार रवि मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि  सभी “गांव चलो अभियान” के शक्ति केंद्र के सभी बूथ के प्रवासी नेतागण,शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष और संयोजक के साथ मिलकर पहले से ज्यादा 10 % वोटरों को भाजपा से जोड़ने हेतु घर-घर भ्रमण कर केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताते हुए भाजपा के “गांव चलो अभियान” को सफल बनाना है।

इधर कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव सर पर है पूर्व की भांति सभी नेतागण और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाए और भाजपा के प्रति वोटरों को प्रेरित करें। बूथ जीतो चुनाव जीतो के मूलमंत्र के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी में तन-मन के साथ लग जाए।

बैठक में भाजपा के गांव चलो अभियान के मंडल संयोजक सह आलमनगर विधानसभा एवं उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा ने कहा कि गांव चलो अभियान के सभी नव नियुक्त प्रवासी नेताओं से प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष और संयोजक से मिलकर 24 घंटे के प्रवास के दौरान बूथ के प्रत्येक घर पर वोटरों से मिलकर उन्हें भाजपा के केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को बताते हुए भाजपा की ओर आकर्षित करवाने हेतु खासकर 9 फरवरी से 11 फरवरी तक भ्रमण कार्य करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधानसभा संयोजक रंजन रवि, जिला उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधानसभा प्रभारी मंटू यादव,जिला मंत्री सह उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल प्रभारी, विवेकानंद सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,मंडल महामंत्री गणगण चौधरी,युवती प्रमुख अनुपम कुमारी,काजल कुमारी,गांव चलो अभियान के मंडल के सह-संयोजक रमण झा, अशोक प्रसाद सिंह,संजय कुमार यादव, मालिक राय, रामचन्द्र पटेल, अमित राय,परमेश्वर शर्मा, संजय ऋषिदेव,हीरा सिंह,शिवेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्र,संजय झा,सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह,इंद्रजीत दास, खरचन साह, अजय साह,चन्दन सिंह, अनिल पोद्दार,खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,राजेश मेहता, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम भारती, मो.तोहिद, जितेंद्र मिस्त्री,बंटी पासवान,निखिल यादव, समोल पंडित,अशोक मेहता,अंबिका मेहता,मंटू मुखिया, हीरा साह,राजेंद्र दास सहित दर्जनों भाजपाई सम्मिलित हुए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More