Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के शोभन गाँव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का हुआ आयोजन…..

271

 

 

 

समस्तीपुर लोक सभा के सांसद प्रिंस राज ने कार्यकर्ता संवाद के मौके पर उपस्थित होकर सुने आमजनता की समस्याएं।

 

बिहार न्यूज़ लाईव  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर डेस्क:  लोक सभा के सांसद प्रिंस राज के नेतृत्व में आज प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओ ने सांसद प्रिंस राज को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर,माला देकर सम्मानित किया।

 

वही कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता रलोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान ने किया।वही संचालन किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राय ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रिंस राज ने कहा कि इस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है यह कि प्रखंड के सभी अपने सहयोगी कार्यकर्ता साथी से रूबरू होते हुए उनके क्षेत्र की छोटी से बड़ी समस्याओं को जान सकें।ताकि केंद्र सरकार की जो भी योजना है वो धरातल पर पहुंच रही है या नही,उसका मूल्यांकन कर सकें।

 

उन्होंने कहा प्रधान मंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत,मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं की अधतन स्थिति कि मांग प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों से उपलब्ध कराने को कहा गया है।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि बढ़ते अपराध को लेकर हम सभी व्यापारी लोग एवं आमजनता थाना क्षेत्र में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उसी पर सांसद प्रिंस राज ने इस बाबत जवाब देते हुए बताया कि मुझे कई लोगों ने पुलिस की कार्य शैली पर शिकायत किया है।जल्द ही इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिल कार्रवाई कराई जाएगी।कार्यकर्ता संवाद के मौके पर महिला सेल जिला उपाध्यक्ष बेबी देवी ने प्रिंस राज को गिफ्ट एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया।

 

तथा स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओ ने खानपुर मनरेगा योजना की जांच की मांग करते हुये (1)श्रीपुरगाहर मुशहरनिया बांध पर पुल का निर्माण कार्य (2)रेबड़ा स्कूल के नजदीक से शादीपुर तक जर्जर सड़क की मरम्मती (3)गुदारघाट तीन बटिया से श्रीपुरगाहर चौक तक सड़क को फिर से निर्माण कार्य (4)पिरखपुर संगम घाट पर सीढ़ी का निर्माण एवं मोक्ष धाम का निर्माण कार्य सहित अन्य मांगों को रखा गया।

 

इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर,विश्वबन्धु राय,चंद्रशेखर पाण्डे,शिव शंकर चौधरी,संजय झा,अजय कुशवाहा,बेबी देवी,रीना सहनी,रीता पासवान,मंजू देवी,श्यामपरी देवी,मनोज पासवान,महेश पासवान,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More