Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: भाजपा जिला कार्यालय में दानवीर भाभाशाह जी की भव्य समारोह के साथ जयंती मनाई।

391

- sponsored -

 

 भागलपुर, डेस्क:  बिहार न्यूज लाईव। भागलपुर में भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को दानवीर भाभाशाह जी की भव्य समारोह के साथ जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंम बांका विधायक सहित तमाम नेताओं ने दानवीर भाभाशाह जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ दीप जलाकर उन्हें याद किया।जिला मंत्री श्वेता सुमन ने वन्देमातरम राष्ट्र गीत गायी एवं मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने किया।

 

भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष साह ने उपस्थित विधायक रामनारायण मंडल का अंगवस्त्र से स्वागत करके कहा की आज सुखद सयोग यह है की आज अक्षय तृतीया का पर्व है और इस तिथि पर भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में छठें अवतार माने गए भगवान परशुराम की जंयती भी है।
भामाशाह ने अपरिग्रह को जीवन का मूल मंत्र मानकर संग्रहण की प्रवृत्ति से दूर रहने की चेतना जगाने में अपने आप को झोंक दिया।वैसे महापुरुषों का अपमान भागलपुर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महागठबंधन की सरकार एक तरफ बोल रही है की 29 अप्रैल को पूरे प्रदेश में भामाशाह की राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी और उन्हे उचित सम्मान दिया जायेगा वही दूसरी तरफ भागलपुर नगर के खलीफाबाग चौक पे भामाशाह की प्रतिमा को विस्थापित करने की साजिस कर रही है ये उनके इस महापुरुष के प्रति विरोधी चरित्र को उजागर करता है।
इससे नई पीढ़ी जहां इनके नाम एवं योगदान से परिचित नहीं हो पा रही है वहीं प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य भी पूरा होता नहीं दिख रहा है।

मूर्ति स्थापित में अगर कोई परेशानी आएगी तो सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।मुख्य वक्ता बांका विधायक रामनारायण मंडल ने भाभाशाह क़ो याद करते हुए कहा की भाजपा भामाशाह जैसे वीर पुरुषों को सम्मान देती है।इतिहास गवाह है कि भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति मुगलों से लड़ाई करने वाले वीर महाराणा प्रताप को दे दी.ऐसे वीर पुरुष को हम शत शत नमन करते हैं।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी यादव ने कहा की भामाशाह अद्वितीय दानवीर व त्यागी महापुरुष थे। आत्मसम्मान और त्याग की इसी भावना ने उनको स्वदेश धर्म संस्कृति की रक्षा करने वाले देशभक्त के रूप में शिखर पर स्थापित कर दिया।

 

- Sponsored -

भारत के प्रभुत्व को सर्वोपरि मानकर प्रधानमंत्री जी सभी समाज को एक समान मानकर काम कर रहे है।
पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे ने कहा की जिस तरह भागलपुर में महापुरुष के मूर्ति क़ो लेकर राजनीती की जा रही है वो बर्दास्त नहीं किया जायेगा और हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी इसके लिए राजभवन तक जाकर पुरे मामले क़ो संज्ञान में दिया जायेगा।

 

ज़िप अध्यक्ष अनंत साह ने कहा की दान की चर्चा होते ही भामाशाह का नाम स्वयं ही मुँह पर आ जाता है। भामाशाह को भी देशभक्ति,वीरता एवं दानशीलता विरासत में मिली।जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने कहा की चंद लोगों व राजनेताओं के द्वारा महापुरुषों का अपमान किया जाने लगा है

 

वह सरासर गलत है। अपमान करने वाले ये वो लोग हैं जो कि बार-बार चर्चाओं में बने रहने के लिए,राजनैतिक लाभ लेने के लिए भागलपुर में अपनी राजनीति चमकाने के लिये देश की अनमोल धरोहर महापुरुषों के अपमान करने से भी बाज़ नहीं आते हैं जो कि बहुत ही निदंनीय व अक्षम्य कृत्य है।

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बर्मन,नभय चौधरी सहित किरण सिंह,निरंजन साह, विष्णु शर्मा ने सम्बोधित किये।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष उमाशंकर, रौशन सिंह, राजकिशोर गुप्ता,अंजना प्रकाश, महामंत्री योगेश पांडेय, जिला मंत्री मनीष दास,राजेश टंडन,विकास कर्ण, सुनीता गोस्वामी,अलका चौधरी,महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर,प्रवक्ता विनोद सिन्हा,प्यारे हिन्द, प्रकाश शाह,निरंजन चंद्रवंशी,प्रतिक आनंद,आशीष सिंह,प्रदीप सिंह,सुधीर भगत,अनामिका ठाकुर,पूजा तिवारी,सोमनाथ शर्मा,प्रीति प्रसाद, कविता पांडेय, पिंकी बगोरिया,प्रेमलता शर्मा,संगीता सिन्हा,कुंदन कुमारी,आशीष सिन्हा,सरिता,लक्ष्मी कुशवाहा,गौतम सिन्हा,मंगलम,प्रणव दास,सज्जन अवस्थी,निक्कू चौबे,सुनील सिंह, राजेश गोअल,रितेश घोष, विनीत, अनुज झा,सहित कार्यकर्ता ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इसकी जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More