Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: श्राद्धकर्म में पहुंचे जाप नेता पप्पू यादव के निशाने पर रहे कोशी सीमांचल के नेता !

214

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  नरपतगंज के पंजरकट्टा निवासी प्रमुख मनोज यादव के पिताजी सबूज लाल यादव के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मनोज यादव के पिताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कांमना की। उन्होने पूर्व प्रमुख के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

 

वही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मिडिया से बात करते हुए कहा की कोशी-सीमांचल को नेताओ ने हमेशा विकास कार्यो से दूर रखा। बाढ़ के नाम पर हमेशा नेताओ ने कोशी-सीमांचल के लोगो को सरकार द्वारा मिलने वाली हर सुविधा से वंचित रखा।पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य कोशी महानंदा बेसिन के गाद के नाम पर सभी नेताओ ने लूटने का काम किया हैं। नाम पर बिहार के सभी सरकारी स्कूल काॅलेज में छात्रो से काॅलेज प्रशासन द्वारा अवैध रूप से पैसा वसूली करने का आरोप लगाते हुए कहा की आज बिहार का शिक्षा व्यवस्था ऐसा हो गया की हर सरकारी स्कूल-काॅलेज में काॅलेज कर्मचारियों द्वारा गरीब छात्र-छात्राओ से पैसा वसूली किया जाता हैं और जब छात्र संगठन इनका विरोध करते हैं तो उन्हें धमकिया दी जाती हैं।

 

उन्होने सरकार से मांग किया हैं की बिहार के सभी विश्वविद्यालय काॅलेज कर्मियो का संपति की जांच होनी चाहिए। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा की सरकारी विद्यालय व सरकारी काॅलेज कर्मी छात्रो से पैसा वसूली कर अपना संपति बना रहे हैं, जो बिल्कुल गलत हैं। एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा की हम पूर्णियां विश्वविद्यालय के भी कुल सचिव से जल्द मिलकर फारबिसगंज काॅलेज में चल रहे निर्माणाधीन मकानो के कार्यो की जांच की मांग करवाने को लेकर बात करेंगे।

 

साथ ही फारबिसगंज काॅलेज में नामांकन फार्म,रजिस्ट्रेशन फार्म एवं प्रैक्टिकल काॅपी जमा चलने समेत अन्य चीजो को लेकर काॅलेज प्रशासन द्वारा मनमानी रूप से पैसा वसूली करके काॅलेजकर्मी आपस में मिलकर पैसो को बंदरबांट किया जाता हैं।पप्पू यादव ने फारबिसगंज काॅलेज प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा की अगर पूर्णियां विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द इन सभी मामलो पर जांचकर कार्यवाही नही करती हैं तो हम इस मामले में बिहार के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही जन अधिकार छात्र परिषद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगी।।

 

मौके पर नरपतगंज के प्रमुख मनोज यादव,विपीन सम्राट,प्रिंस विक्टर ,शेख तालिब, दीपक दिलवर,सरफराज खान,विजय यादव,आफताब आफताब जिया,एहतेशाम अंसारी,हर्षित यादव,दिलखुश,राजू कुमार,विवेक भगत,मिट्ठू यादव,संतोष यादव समेत अन्य लोग मौजूद थें।

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More