Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

छपरा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत

179

- sponsored -

छपरा:बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सोनहो चौक अमनौर बाजार तरैया बाजार मशरख बाजार में भाजपा का सदस्य बनाया। सोनहो चौक पर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, अमनौर बाजार पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह तरैया बाजार पर पूर्व जिला पार्षद भगवान प्रसाद साह एवं पूर्व मुखिया कृष्ण प्रसाद गुप्ता मशरख में मुखिया मुकेश कुमार साह एवं मंडल के पदाधिकारीयों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया |

 

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा के गांव के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित हैं और भाजपा से जुड़ना चाहते हैं 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा माननीय प्रधानमंत्री को भाजपा का सदस्य बनाए। सारण जिला में भी स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय जी के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत 4 सितंबर से किया गया है। हम सभी लोग गांव– गांव जाकर लोगों के मोबाइल से 8800002024 पर मिस कॉल देकर सदस्य बना रहे हैं |

बिहार प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जमीनी नेता है उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान में बिहार अव्वल रहेगा हम सभी कार्यकर्ता की जान लगाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे ताकि बिहार राज्य भी अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सके।

साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह डा0 दिनेश प्रसाद,कृष्ण कुमार मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह मुखिया दिलीप कुमार साह प्रदीप कुशवाह ललन कुशवाहा पप्पू साह संतोष सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह ओबोसी मोर्चा अध्यक्ष आलोक चंद्रवंशी पूर्व जिला पार्षद भगवान प्रसाद साह पूर्व मुखिया कृष्णा प्रसाद गुप्ता,मुखिया मुकेश कुमार साह सुरेश कुमार साह नागेंद्र प्रसाद अशोक कुमार गुप्ता साहेब यादव जितेंद्र कुमार साह, टिंकू राम, सुजीत कुमार साह मौजूद रहे।।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More