Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा,कुलपति हटाओ विश्वविद्यालय बचाओ का दिया नारा…

526

- sponsored -

 

 

भागलपुर ,बिहार न्यूज लाईव। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय विवाद का अड्डा बन गया है।ऐसा कोई दिन नही जब अपनी मांगों को लेकर छात्र -शिक्षक एवं रिटायर्ड कर्मी प्रदर्शन करते नही दिखते हैं।छात्र लगातार अपनी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय का चक्कर लगाते हैं। छात्रों की परेशानी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर मोर्चा खोला।

 

- Sponsored -

पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा ने कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जवाहरलाल को कहा कि अगर आप विश्वविद्यालय के कामकाज को दुरुस्त नहीं रख पाते हैं तो आप सन्यास ले लीजिए।अगर विश्वविद्यालय में आप काम कर रहे हैं तो आप एक सरकारी मुलाजिम हैं आपको छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यों को समय अनुसार करते रहना होगा अन्यथा कांग्रेस इसके विरुद्ध आंदोलन करेगी।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कुलपति हटाओ विश्वविद्यालय बचाओ। वहीं प्रोफेसर योगेंद्र प्रसाद को विश्वविद्यालय का लोकपाल बनाए जाने पर भी काफी आक्रोशित दिखे। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रोफेसर योगेंद्र प्रसाद खुद एक भ्रष्ट अधिकारी हैं। उन्हें लोकपाल अधिकारी बनाना कहीं से सही नहीं है, अगर उन्हें जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी.

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More