Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: महारुद्र यज्ञ में परिक्रमा करने वालों की अंतिम दिन उमड़ी भीड़.

231

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / भागलपुर डेस्क अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत स्थित हरिनगर मे लगातार नौ दिनों से आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र महायज्ञ का शुक्रवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। महारुद्र यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ में परिक्रमा करने वालों की खासा भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ मंडप में परिक्रमा करने के लिए अंतिम दिन अहले सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचने लगे थे।

 

- Sponsored -

सुबह से लेकर दोपहर तक यज्ञ स्थल पर परिक्रमा करने वालों में पुरुषों की तुलना में महिला एवं युवतियों की तादाद ज्यादा रही। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं ने ईश्वर के गुणगान के साथ-साथ पंडित द्वारा कराए जा रहे मंत्र उच्चारण के साथ परिक्रमा कर अपने आपको धन-धान्य किया। वही यज्ञ स्थल पर दूरदराज से आने वाले लोगों का भी यज्ञ देखने के लिए तांता लगा रहा। तो वही मेला में लगे झूले आदि पर बच्चे एवं युक्तियां लुफ्त लेती दिखी। मेले में स्थापित प्रतिमाओं को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

 

वृंदावन से चलकर आई साध्वी समाहिता दीदी द्वारा भी लोगों को लगातार प्रवचन का वाचन कर उनके महत्व के बारे में समझाती रही।उन्होंने कहा कि राम कथा के लिए अहंकार और दंभ को त्यागना पड़ता है। जिसने श्रीराम के शरणों में शीश झुकाया उसी को प्रभु का सानिध्य मिलता है।

 

प्रभु से लगाव रखें और दु:खों से वंचित रहें। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी भटकाव के मार्ग पर जा रही है। यही वजह है कि दुनिया पर काल हावी है। दुनिया में अच्छे लोगों की संख्या कम होती जा रही है। अपनी स्वार्थ सिद्धी के लिए निष्काम बनना बेहतर समझते हैं। वही महारुद्र यज्ञ के समापन के बाद स्थापित प्रतिमाओं का भी धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More