Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पिता का निधन,नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि विदाई

605

 

कैमूर /विवेक कुमार सिन्हा: नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह के पिता की आकस्मिक मौत पर नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा के साथ साथ अंतिम विदाई दी गई । कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के कोहारी गांव निवासी 85 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह की गुरुवार को देहांत हो गया।

 

इस खबर को सुनते ही मीडियाकर्मी व नेताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई बताया जाता है कि प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह के पिता चंद्रशेखर सिंह दुनिया से विदा हो गए और वो अठारह गांवा कुशवाहा कल्याण समिति के 25 सालो से अध्यक्ष के पद पर तैनात थे अशोक के बड़े भाई रामयश सिंह लोजपा के टिकट पर भभुआ विधानसभा से प्रत्याशी रहे तथा अपने गांव कोहरी पंचायत से लगातार 15 साल मुखिया रहे।

 

वर्तमान में आर एल प्रदेश महासचिव है। इस शोक की खबर पर जिले के नेताओं के साथ साथ प्रदेश के कई दल के नेताओं का ताता लग गया जहां उनके पैतृक गांव कोहारी में जुटे हजारों लोगो ने नम आंखों के साथ चंद्रशेखर के शव को विदा कर दिए। इस घटना से पूरे पूरा गांव व मौजूद लोग उनके व्यक्तित्व की चर्चा कर रहे थे

 

वहीं नेशनल जर्नलिस्ट नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, सचिव नीरज कुमार सिंह ,संगठन सचिव ,अभिषेक श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक कार्यकारिणी सदस्य दीनबंधु सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर समेत संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More