Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: सोहागपुर घाट पर जाने वाली सड़क पर बह रहा है बाढ़ का पानी

33

- sponsored -

 

*सोहागपुर घाट पर जाने वाली सड़क पर बह रहा है बाढ़ का पानी

फोटो:- बाढ़ के पानी में डूबा ईख के फसल

- Sponsored -

फोटो:- सोहागपुर घाट जाने वाली सड़क पर बह रहा पानी

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: तरैया

बालमिकीनगर बराज से रविवार को 01एक लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रखंड के निचले सारण तटबंध के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।जिससे सगुनी,राजवाड़ा, शामपुर,अरदेवा,हसनपुर बनिया, चंचलिया,राजधानी,मोलनापुर, संग्रामपुर,भटगाई सहित अन्य गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है।तरैया से सोहागपुर घाट पर जाने वाली सड़क पर तीन से चार जगहों पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है।चंचलिया मुखिया नंदकिशोर साह ने बताया कि गंडक नदी में पानी बढ़ने से चंचलिया दियर जाने वाली सड़क पर पानी तेजी से बढ़ रहा है।राजधानी के ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगो का अधिकतर धान के बिचड़ा बाढ़ के पानी में डूब गया है।

 

धान के रोपनी करने में धान के बिचड़ा नही मिलने पर खेती करने में कठिनाई होगी।चंचलिया दियर में सैकड़ों एकड़ में लगी ईख के खेती में पानी लग गया है।माधोपुर पंचायत से लेकर आकुचक जाने वाली रिंग बांध के नजदीक बाढ़ का पानी आ गया है।निचले इलाके के कई सड़को पर बाढ़ की पानी बह रहा है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिक्कू,मुखिया सुशील कुमार सिंह मुखिया नंद किशोर साह ने कहा कि निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए है।अभी तक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई है।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More