Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: भगवान राम की बातों को अपने जीवन में अनुकरण करें…

350

 

भगवान राम की बातों को अपने जीवन में अनुकरण करें

बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बसंतपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।राम कथा के तीसरे दिन मथुरा वृंदावन से चलकर पहुंची कथा वाचिका किशोरी प्रिया ने भगवान राम के जीवन से जुड़े बातों को श्रोताओं के बीच सुनाया उन्होंने कहा कि भगवान राम के बातों का अपने जीवन में अनुकरण करें।

 

हर हमेशा झुक कर चले माता पिता का आदर करें। लेकिन आजकल के युवा पीढ़ी बड़ों का आदर करना भूल गए हैं। माता-पिता को प्रणाम करने में शर्माते हैं।

 

पहले के लोग जहां कहीं भी एक दूसरे से मिलते थे। राधे राधे, हरे कृष्ण जैसे भगवान के नामों का उच्चारण कर एक दूसरे से मिलते थे। लेकिन आजकल के युवा पीढ़ी एक अलग प्रचलन में चले गए हैं। एक दूसरे से मिलने के बाद हाय के साथ शुरुआत होती है।उन्होंने कहा कि आज के लोगों को भी भगवान के नामों का उच्चारण कर मिलना चाहिए। मानव को हर समय को अंत काल समझकर भगवान के नाम का स्मरण करना चाहिये। इससे उनके जीवन की नैया पार लग जाएगी।

 

अंत काल में मानव ईश्वर का स्मरण करते हैं फिर भी उसकी नैया पार हो जाती है। हर किसी को समय का महत्व को समझना चाहिये और सत्संग या फिर हरि भजन में समय देना चाहिये। इसके साथ-साथ उन्होंने सती अनसूइया के के पतिव्रता होने की कथा वहां मौजूद श्रोताओं के बीच सुनाया।इस दौरान वहां मौजूद माता एवं बहनों ने कथा का रसपान किया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More