Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

दुबई में हुआ भव्य 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन

410

 

बिहार न्यूज़ लाइव /

यशी फिल्म्स प्रस्तुत 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 (IBFA 2023) सफल आयोजन देर रात दुबई में हुआ। इस अवॉर्ड शो में जहां पहली बार भोजपुरी अवॉर्ड शो में शामिल हुई जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और हीरो नंबर 1 गोविंदा का जलवा देखने को मिला, वहीं सांसद मनोज तिवारी,जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह,भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रामिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निर्माता निशांत उज्ज्वल, निर्देशक रजनीश मिश्रा और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत अन्य विभिन्न कटेगरी में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।  

भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा के थीम पर आयोजित IBFA 2023 में मुख्य आकर्षण रही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस, जिन्होंने इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करते हुए हॉल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके पावर पैक परफ़ॉर्मेंस पर खूब तालियाँ भी बजी। वहीं, देश के असंख्य लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा बाबू गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया। डांस हो या कॉमेडी का ह्यूमर, हर मामले में IBFA 2023 के मंच हाई जैक कर लिया। इसके उपरांत जैकलीन और गोविंदा को सम्मानित भी किया गया। 

वहीं,  बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके – झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मुव्स से सबों के पैर को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके भोजपुरी सितारों ने भी अपने गानों पर  IBFA 2023 की शाम को हसीन और यादगार बनाने में को कसर नहीं छोड़ी। आपको बताया दें कि IBFA 2023 के इस हसीन शाम का गवाह बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टी पी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी बने, जिनका वॉर्म वेलकम इस अवार्ड शो के प्रस्तुतकर्ता व इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाईसकोप चैनल पर होगा।

  1. बेस्ट एडिटर                         जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)
  2. बेस्ट स्टोरी                        मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)
  3. बेस्ट डायलॉग                        राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)
  4. बेस्ट स्क्रीन प्ले                          संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)
  5. बेस्ट सिंगर मेल                           पवन सिंह
  6. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल                        प्रियंका सिंह
  7. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस                      मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )
  8. बेस्ट एक्शन                         दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)
  9. बेस्ट पीआरओ                         रंजन सिन्हा
  10. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर                     अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)
  11. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड               मनोज तिवारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More