Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: जन सुराज जिला कार्यालय में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

388

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: छपरा। जन सुराज के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस मौके पर कलाकारों द्वारा पारम्परिक फगुआ गीत प्रस्तुत किये गये। वही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। इस मौके पर  जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता ने सभी को होली का शुभकामना देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर का सोच है कि बिहार की तमाम मजदूर जो अपनी रोजीरोटी के लिए प्रदेश से बाहर गये है उन्हें बिहार में ही रोजगार उपलब्ध हो और होली सहित तमाम पर्व अपने परिवार के साथ  अपने घर पर मनाये। वहीं मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने बताया कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार हैं।

 

उन्होंने कहा कि जन सुराज सारण की ओर से तमाम सारण वासियों तथा जन सुराज के कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामना देता हूं और आशा करता हूं कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनायेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से सभापति अशोक सिंह, अभियान समिति के संयोजक मुन्ना भवानी, संगठन महासचिव अभय सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, कार्यालय प्रभारी नवनीत यादव, अनुमंडल अध्यक्ष संपत राम राही, कविता सिंह, अनिता सहनी, उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी, जिला सचिव जुनालल यादव, विनोद मांझी, मनोज सिंह सेंगर, संजय मिश्रा, रिंकू सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More