IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा और कॉमेडियन सुनील पॉल ने निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बर्थडे पार्टी में शामिल हुए फिल्मी सितारे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव मनोरंजन डेस्क: फिल्म निर्माता और फिल्म ट्रेडिंग कम्पनी व आईटी कंपनी आई इव एरा के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक का  जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया, जहां इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनकी इस बर्थडे पार्टी में कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से योगेश लखानी, लालबाबू पंडित, जगदीश शर्मा, करण पांडेय, सुदीप पांडेय, हिंदुस्तानी भाऊ, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन के साथ बाबा ब्रजमोहन दास, बाबा राजकुमार दास और डॉ ओमकार नंद जी महाराज भी शामिल हुए।

सबों के साथ मिलकर अशोक प्रसाद अभिषेक ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्हें सबों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सबों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। अशोक प्रसाद अभिषेक के जन्मदिन के अवसर पर उनकी कंपनी आई इव एरा की ओर से भी खूब सारी बधाइयां मिली। इसके अलावा अशोक प्रसाद अभिषेक को जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वाले, प्रशंसकों, उनके परिजनों और उन्हें जाने वालों ने फोन पर व अन्य माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी।

- Sponsored Ads-

अशोक प्रसाद अभिषेक ने सभी प्रिय जनों से मिली शुभेच्छा के लिए आभार जताया और कहा कि मेरे लिए मेरा जन्मदिन इस बार बेहद खास रहा और इसे खास बनाने वाले तमाम लोगों को मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं। आपने मेरे इस दिन को यादगार लम्हों में शुमार किया। आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं और भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपसे हमारा यह रिश्ता सदा बना रहेगा। उन्होंने फोन और मैसेज के जरिए मिले शुभकामना संदेश के लिए भी आत्मीय जनों को धन्यवाद कहा।

- Sponsored Ads-

Share This Article