Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: जिला के सर्वागीण विकास में पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं : प्रभारी मंत्री

451

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा। सोमवार को सूबे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सह बीस सूत्री प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल उपलब्धि 92.43 प्रतिशत बतायी गयी। इस संबंध में उप विकास आयुक्त के द्वारा जानकारी दी गयी लंबित योजनाओं को दुत गति से पूर्ण करने का लेकर अभियान चलाया जा रहा है,

 

जिसके साकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगे। वहीं मनरेगा में आधार सीडिंग का कार्य 95.98 प्रतिशत पूर्ण हो जाने की जानकारी दी गयी।
‌ बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गयी कि इस वर्ष जिला में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, खाद की कमी नही होगी। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी कि पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

 

जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 4 लाख 166 हजार 424 पुस्तकों की आपूर्ति करने का आदेश बी.एस.टी.बी.पी.सी. को दिया गया है। 16 अप्रैल 2023 तक कुल 3 लाख 13 हजार 776 पुस्तक आपूर्ति की गयी है, जिसमें से 3 लाख 6 हजार 79 पुस्तकों का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच कर दिया गया है।
सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने जानकारी दी की जिला में विभिन्न तरह के पेंशन लाभुकों की कुल संख्या 3 लाख 98 हजार 763 है। इनमें से 3 लाख 82 हजार 102 लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि हस्तांतरित कर दी गयी है। वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि जिला में कुल सृजित विकास मित्रों की संख्या 374 है।

 

जिसमें से 364 पद पर विकास मित्र कार्यरत है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने जानकारी दी की प्राकृतिक,गैर प्राकृतिक एवं स्थानीय तथा विशेष प्रकृति से कुल 210 मृत व्यक्तियों के परिजनों के खाते में अनुग्रह सह अनुदान की राशि चार लाख प्रत्येक के हिसाब से दे दी गयी है। इसमें कुल राशि 8 करोड़ 52 लाख है।

प्रभारी मंत्री-सह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार ने अपने संबोधन में बताया कि जिला में सभी विभागों के विकासोन्मुखी कार्यक्रम को लक्ष्य के अनुरुप तय समय पर पूरा करें। ताकि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने जिला मे किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारियों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से जल्द ही सारण जिला राज्य के तीब्र गति से विकास करने वाले जिला में शामिल होगा।

बैठक में मंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के जितेन्द्र राय, सासंद, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पार्षद, विधायक, मेयर राखी गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला एवं प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More