Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड अंतर्गत डीपीएस पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी के परिसर में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार बोर्ड परीक्षा में 481अंक प्राप्त कर 5 वॉ स्थान लाने वाले छात्र चंदन कुमार को किया सम्मनित।

336

 

खानपुर प्रखंड अंतर्गत डीपीएस पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी के परिसर में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार बोर्ड परीक्षा में 481अंक प्राप्त कर 5 वॉ स्थान लाने वाले छात्र चंदन कुमार को किया सम्मनित।

बिहार में मेधा की कमी नहीं –मंत्री।

गांव और गरीब के बेटे होते हैं मेहनती –जिलापर्षद।

बिहार टॉपर छात्र को मंत्री ने किया सम्मानित।

बिहार न्यूज़ लाइव / अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के डी पी एस सिरोपट्टी के परिसर में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने आज बिहार बोर्ड की परीक्षा 2023 में 481 अंक के साथ 5 वॉ स्थान प्राप्त करने वाले चंदन कुमार को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री झा ने कहा कि बिहार में मेधा की कोई कमी नहीं है।आवश्यकता है कि उसे सही मार्गदर्शन मिले।उन्होंने चंदन कुमार की प्रसंशा करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़िए और देश में नाम रौशन कीजिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।अतः अपने देश को दुनिया की परिधि में लाने के लिए समुचित योजना बनाकर उसपर काम कीजिए।ताकि पूरे समाज के लोग आप पर गर्व कर सकें।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि बिहार में गाँव और गरीब के बच्चे काफी मेहनती होते हैं। कठिन परिश्रम,लगन और संघर्ष कर वे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने चंदन कुमार को राज्य में 5 वॉ स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए आगे और अच्छा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने उनके माता पिता को तनाव मुक्त वातावरण निर्माण के लिए आग्रह किया।ताकि बच्चे बाधा रहित वातावरण में अध्ययन और अध्यापन का कार्य कर सकें।

 

मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र नाथ सिंह,डी पी एस के संस्थापक रामदेव सिंह,डायरेक्टर प्रकाश कुमार,जद यू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,मुखिया अरुण कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण गुप्ता,डॉक्टर लाल बाबू,समाजसेवी रामबली चौधरी,मनोज कुमार सिंह,उपेंद्र कुमार सिंह,डॉक्टर दिलीप कुमार महतो,सुरेंद्र कुमार सिंह,अजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More