Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया सदर अस्पताल का निरीक्षण..

170

- sponsored -

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव /   सारण, डेस्क:   छपरा 17 जून :*उप विकास आयुक्त श्रीमति प्रियंका रानी के द्वारा आज पूर्वाह्न में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात उप विकास आयुक्त के द्वारा आवश्यक निदेश सिविल सर्जन को दिया गया।

- Sponsored -

छपरा सदर अस्पताल में निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा सर्वप्रथम कंप्यूटरीकृत निबंधन सह दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें में पहले की अपेक्षा अच्छी साफ सफाई पायी गयी। ओ.पी.डी. में भीड़-भाड़ होने के कारण दो अतिरिक्त निबंधन काउंटर खोलने का निर्देश दिया गया। पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में प्रतिक्षालय में 02 आर.ओ. तथा 102 वाटर कूलर लगा दिया गया है। जिससे मरीजों को काफी राहत है।

 

प्रतीक्षालय कक्ष में पर्दा लगाने हेतु निर्देश उप विकास आयुक्त के द्वारा दिया गया। पहले की अपेक्षा अभी वर्तमान में अस्पताल में बेहतर व्यवस्था पाई गयी । अस्पताल में अन्यत्र कूड़ा-कचरा नहीं पाया गया। पूर्व में दिए गए निदेश के आलोक में इनरजेंसी वार्ड के वेटिंग रूम में हवा को शुद्ध करने वाले पौधे लगा हुआ पाया गया। उप विकास आयुक्त महोदया ने बताया कि वे भविष्य में लगातार सदर अस्पताल का निरीक्षण करती रहेंगी।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
सारण, छपरा।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More