Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

जमुई: थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई आयोजित…

969

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव  मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई: थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई आयोजित।जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार आगामी दुर्गा पूजा पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु चंद्रदीप थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध नागरिक,पूजा पंडाल के आयोजक व क्षेत्र के सामाजिक व्यक्ति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी लोगों ने आगामी दुर्गा पूजा पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक ढंग से मनाने का निर्णय लिया।चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में इस्लामनगर अलीगंज के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सौरभ कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन सहित शांति समिति के दर्जनों सदस्य शामिल रहे।शांति समिति की बैठक में पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने पर विस्तृत चर्चा किया। शांति समिति की आयोजित बैठक में सर्वप्रथम थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम द्वारा शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोंगो के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के अभिनंदन के साथ बैठक शुरू की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने साफ तौर पर वैसे असामाजिक तत्वों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो कानून उन्हें नहीं छोड़ेगी।

- Sponsored -

इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम एवं उपस्थित पदाधिकारीयों को थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने एवं आगामी त्योहारो के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।साथ ही इसको लेकर कई आवश्यक सुझाव भी पेश किए।

 

थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजन के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने जनप्रतिनिधियों व पूजा आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान अगर कोई भी असामाजिक तत्व के लोग किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या को खड़ा करते है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।तत्काल वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि पुलिस सदैव आप सभी जनमानस के लिए सदैव तत्पर है और रहेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था करें। साथ ही सभी पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पंडाल में दो कतार एक महिला एवं दूसरा पुरुष का होना अनिवार्य है।
पुलिस सादे लिवास में भी पूजा पंडालो एवं प्रतिमा स्थल के आस-पास निगरानी रखेगी।अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि पूजा पंडालो में दुर्गापूजा के अध्यक्ष के अलावे अपने अपने भोलेन्टियर को पहचान पत्र लेकर रहें।

 

मोके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि विसर्जन रुट निर्धारण के अनुरूप ही किया जायेगा।मोके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार,अंचलाधिकारी अरविंद कुमार,कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन, प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी सौरभ कुमार,मनोज मेहता,रामबालक सिंह,मुखिया दिलीप रावत, मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम,मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार,सरपंच नागेश्वर यादव,रमाकांत सिंह,रामविलास सिंह,सुरेश चौधरी,अजय सिंह,कमलेश कुमार
सहित दर्जनों शांति समिति के सदस्य साथ
जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More