Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

जमुई: प्रखंड विकास पदाधिकारी को समारोह पूर्वक दी गई विदाई।

411

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह/जमुई

जमुई जिला अंतर्गत इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को समारोह आयोजित कर नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती का अधिकारियों व कर्मियों ने स्वागत किया।वहीं निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार को विदाई दी गई। इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार की स्थानांतरण के बाद प्रखंड कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने शनिवार की शाम विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। बता दें कि हमारे साथ एक ही स्कूल में पढ़ने वाले सीनियर्स हों या फिर साथ काम करने वाले सहकर्मी और बॉस,इन सभी के साथ खट्टी-मीठी यादें जुड़ ही जाती हैं।वहीं जब ये हमसे बिछड़ते हैं, तो सच मानिए वो वक्त बड़ा दुखदाई होता है।कहते हैं कि किसी अधिकारी का कार्यकाल कैसा रहा यह देखना हो तो उनकी विदाई समारोह देखें। यह समझ अधिकारी के कार्यकाल और उनके द्वारा किए गए कार्यों का आईना होता है। कुछ ऐसा ही कार्यकाल रहा इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार का।

इस दौरान नये प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभागार में उपस्थित कर्मी एवं मुखिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामनगर प्रखंड में जिस प्रकार निवर्तमान बीडीओ विवेक कुमार ने विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया है, उससे कहीं ज्यादा उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा।
प्रखंड के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विकास की योजना पहुंचे। प्रखंड कार्यालय के संचालित योजनाओं के अलावे उनके द्वारा अन्य योजनाओं को भी प्रखंड में लाकर उनका संचालन करवाना प्राथमिकता होगी।

- Sponsored -

वहीं निवर्तमान बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि तीन वर्ष तक प्रखंड के सभी पंचायतों में उनके द्वारा विकास को रफ्तार दी गयी है। सभी गांव में विकास की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। यहां के लोगों एवं जनप्रतिनिधयों के सहयोग के कारण ही यह सब सम्भव हो सका है। प्रखंड के लोगों का प्यार को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान मुखिया संघ के द्वारा नये एवं पुराने बीडियो को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

 

वहीं कई कर्मियों ने भी दोनों बीडीओ को बुके देकर सम्मानित किया। आकर्षक उपहार देकर विदा किया।बिदाई समारोह सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी असलम हुसैन ने किया।बता दें कि इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार का द्वितीय पदोन्नति के साथ सरकार ने तबादला कर डीआरडीए बेगूसराय में परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के पद पर किया है। वहीं शनिवार को अभिषेक भारती इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी रूप में पदभार ग्रहण किया। विदाई समारोह में कार्यक्रम पदाधिकारी असलम हुसैन ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार का इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड में करीब तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कार्य काफी सराहनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड में सरकार के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के साथ कार्य पूरा किया जो जनहित में अत्यंत लाभकारी प्रतीत हो रहा है। उनके स्थानांतरण से विभागीय कर्मियों और जनप्रतिनिधियों में उदासी छा गई है। लोग उनके बेहतर कार्यकाल का उदारता के साथ गुणगान कर रहे हैं।इस्लामनगर अलीगंज के अंचलाधिकारी दिवाकर रंजन ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला उनकी कार्यशैली से ब्लाक ऊंचाइयों पर पहुंचा है।खुशी इस बात की है कि बीडीओ सर का तबादला पदोन्नति के साथ किया गया है।

निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस्लामनगर अलीगंज की मिट्टी को कभी नहीं भूलेंगे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार सन्नी ने कहा कि स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। बीडीओ साहब कभी भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या से नहीं घबराये।अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारीयों व कर्मियों को हमेशा प्रशंसा मिलती है।

बीपीआरओ सौरभ कुमार ने कहा कि पदाधिकारीयो का आना-जाना लगा रहता है परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपने बेहतर कार्य के बदौलत छाप छोड़ते हैं जिन्हें लोग नहीं भूल पाते हैं।
विदाई समारोह सह सम्मान समारोह में अंचलाधिकारी दिवाकर रंजन,कार्यक्रम पदाधिकारी असलम हुसैन,बीपीआरओ सौरभ कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार सन्नी ,मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैयार पंचयात के मुखिया ललन सिंह,अबगिला चोरासा पंचयात के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार,कोल्हाना पंचयात के मुखिया सत्यम कुमार सहित अन्य पंचायत के मुखिया,मनरेगा जेई निरंजन कुमार,जेई गोल्डन कुमार
आदि उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More