Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

जमुई: डीडीसी ने इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण।

302

- sponsored -

 

 बिहार न्यूज़ लाईव जमुई डेस्क मृगांक शेखर सिंह/जमुई जमुई के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया एवं सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंचने एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के अवगिला एवं आढा पंचायत पहुंच कर विभिन्न योजनाओं का जायजा लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

- Sponsored -

उन्होंने इस्लामनगर अलीगंज प्रखण्ड के अबगिला -चौरासा पंचायत तथा आढा पंचायत में चल रहे योजनाओ का निरीक्षण किया। अबगिला चौरासा पंचायत में पंचायत सरकार भवन तथा प्लस टू विद्दालय जाने वाली कच्ची सड़क पर बन रहे पुलिया की जांच की,तथा अपशिष्ट कचरा प्रवंधन इकाई की जांच कर कार्य संतोषप्रद रहने पर खुश दिखे। मोके पर अबगिला के ग्रामीणों द्वारा सिचाई नाला निर्माण की मांग की,जिससे लगभग एक सौ एकड़ में सिचाई की सुविधा उपलब्ध हो। वही आढा पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत सेवक,रोजगार सेवक तथा मुखिया प्रतिनिधि मो0 शमशाद के साथ योजनाओ की जानकारी ली। इस मौके पर अबगिला चौरासा पंचायत के मुखिया कोमल कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार, आढा पंचायत के मुखिया हेना कौशर, मुखिया प्रतिनिधि मो०शमशाद उपस्थित रहे।

 

इस दौरान आढा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा सिंचाई नाला बनाने को लेकर मांग रखा गया। जिससे सैकड़ो एकड़ जमीन पटवन का साधन उपलब्ध हो और किसान लाभान्वित सके।निरीक्षण के दौरान जिला स्वच्छता पदाधिकारी जमुई, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी असलम हुसैन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार सन्नी, मनरेगा जेई निरंजन सिंह,जेई गोल्डन कुमार,पीटीए, रोजगार सेवक सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य सम्बंधित कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More