Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रहकर की हरितालिका तीज व्रत।

637

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क:  मृगांक शेखर सिंह/जमुई /जमुई जिले में सोमबार को मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत की विधि विधान से पूजा अर्चना किया।

हरितालिका तीज व्रत पूरे श्रद्धा और विश्वास से मनाया गया।यह व्रत युगों-युगों से महिलाएं मानती आ रही है।आदिशक्ति माता पार्वती ने भी महादेव को पाने के लिए तपस्या एवं तीज व्रत की थी।युगों के बाद भी आज महिलाएं सुखी और वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए तीज व्रत करती है।विशेष रूप से यह व्रत निर्जला और निराहार होकर किया जाता है।अपने पति की लंबी आयु के लिए सुख और सौभाग्य कामना के लिए व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं शिव और पार्वती की पूजा करती है।यह व्रत खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती है।

 

यह करवा चौथ व्रत से भी कठिन होता है क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर तीज व्रत करती है।तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखी गई। रविवार को ही बाजारों में महिलाओं ने बांस की डलिया सिंगार आदि के सामानों की खरीदारी की। मिठाई वालों कच्ची मिट्टी के शिव पार्वती की प्रतिमा की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। इमरती केला और दही के दुकानों पर शाम होने के साथ भीड़ बढ़ती गई। कारण की वर्त से पहले भोर में इन्हीं को खाकर महिलाएं वर्त का संकल्प लेती है।

 

इधर घर-घर में सुहागिन महिलाओं ने मेहंदी रचाई और इसमें एक दूसरे ने सहयोग किया। वहीं कुछ महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर का भी सहारा लिया।सोमवार की सुबह ही महिलाएं घर का कामकाज निपटाकर महिलाएं तीज व्रत को प्रसाद बनाने में जुट गई।धीरे-धीरे गुजिया की खुशबू फैल गई। प्रसाद बनाने के लिए महिलाएं पूजन सामग्री व फल को एकत्रित कर फिर सोलह श्रृंगार कर डलिया में सभी फल,गुजिया ठेकुआ, सिंदूर टिकुली,अलता, लहठी रखकर विधि विधान के साथ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सभी सुहागन कन्याओं ने भगवान शिव को मां पार्वती के साथ नौ ग्रहों को पूजा करते हुए तीज व्रत के कथा को बड़ी ही शांत भाव से सुनते हुए भगवान शिव को माता पार्वती से अपने पति के दीर्घायु व निर्मल काया के साथ घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए उनसे आराधना की और मन्नत मांगी।

 

सुबह पुरोहितों द्वारा मंत्र उच्चारण चरण के साथ बने गणेश को भगवान शिव को माता पार्वती को विधि विधान के साथ विसर्जन करने के उपरांत महिलाएं तीज व्रत को संपन्न करती है। हरितालिका तीज व्रत की पूजन में गुड्डी कुमारी, प्रतिमा देवी,सारिका देवी,बबिता देवी,नूतन देवी,मोनी सिंह, डॉली सिंह सहित सभी सुहागिन महिलाओं ने पूजा की।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More