Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: धर्मपरायण महिला के निधन पर परिजनों से मिल प्रदेश अध्यक्ष ने बंधाया ढाँढस।

277

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई जिला के खैरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष समीर कुमार की माँ रामवती देवी (75) का निधन शनिवार को हो गया। वे काफी धर्म परायण महिला थी। अपने पीछे 1 पुत्र और 4 पुत्री सहित पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

रामवती देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इन्हें परिजनों द्वारा बेहतर इलाज हेतु पटना स्थित कंकड़बाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। निधन उपरांत उनका अंतिम संस्कार पटना स्थित दीघा घाट में किया गया। जहां उनके पुत्र समीर कुमार ने मुखाग्नि दी। प्रखंड अध्यक्ष समीर कुमार की माता के निधन की सूचना पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव पटना पहुँचे। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष ने रामवती देवी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात योगेंद्र प्रसाद यादव ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष समीर कुमार से मिलकर आश्वासन दिया कि भविष्य में अगर किसी तरह की कोई मदद की आवश्यकता हो तो बिना किसी संकोच के संपर्क करें उन्हें मेरी ओर से हर संभव मदद दिया जाएगा। इस दौरान योगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकता।

जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत केतारीबाग गांव निवासी
रामवती देवी के ससुर खूबलाल यादव स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपने गांव स्थित अपना जमीन देकर विद्यालय बनवाने में अपना अहम योगदान दिया था।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More