Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

जमुई:  मुखिया संघ का 19 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन….

565

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क:  मृगांक शेखर सिंह/जमुई / बिहार मुखिया संघ के आह्वान पर मंगलवार को राजव्यापी हड़ताल के तहत शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष जिला मुखिया संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिले के सोनो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुखिया संघ ने अधिकारों में कटौती को लेकर 19 सूत्री मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया।

 

- Sponsored -

इस दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल मुखिया ने कहा कि अगर बिहार सरकार उन लोगों की मांगे नहीं मानती है तो हम और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे। मुखिया जमादार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारी में कटौती की जा रही है जिसके वजह से आम जनता त्रस्त है। ग्राम सभा को मजबूती प्रदान करने के लिए मुखिया के निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित हो ग्राम सभा द्वारा चयनित योजनाओं को प्राथमिकता देने के साथ सरकार का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद हो।

 

ग्राम पंचायत की प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता बढ़ोतरी के जाए। जिसमें मुखिया को दस हजार, उपमुखिया को 7000 व वार्ड सदस्य को ₹5000 देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी 19 सूत्री मांगों को विस्तार से रखा। मौके पर मौजूद मुखिया गीता मंडल ने कहा कि बहुत सारी ऐसी समस्या है जो सरकार हम लोग को ऐसा बांध दिया है कि हम लोग मजबूर हो गए हैं। ऐसे मजबूर हो गए कि लगता है हम लोगों को पब्लिक जो जीताया है नहीं लग रहा है कि हम लोग मुखिया हैं। इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत दिननगर पंचायत के मुखिया जनार्दन यादव ने कहा हम लोगों को सरकार परेशान कर रही है। हम लोग जनता के लिए जीते हैं।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इसका जवाब मुखिया संघ के द्वारा मौजूदा सरकार को दिया जाएगा।मौके पर जमुई प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष टिंकू कुमार पासवान, सोनो मुखिया प्रखंड के अध्यक्ष जमादार सिंह, बरहट पंचायत के मुखिया जितनी देवी, मुखिया बलराम सिंह, इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत इस्लामनगर पंचायत के मुखिया दिलीप रावत, दिननगर पंचायत के मुखिया जनार्दन यादव, मुखिया देवनंदन यादव, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शमशाद आलम, मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार, अशोक यादव सहित जिले के सभी पंचायत के मुखिया मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More