Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: शतचंडी महायज्ञ के लिए सुहागवती एवं कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा।

141

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड क्षेत्र के खडाईच पंचायत के डैनीखाड़ गांव में काली मंदिर में काली प्रतिमा स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।

 

गांव के 251कुमारी कन्याओं एवं सुहाग वती महिलाओ ने पूरे अनुष्ठान के साथ कलश यात्रा निकाली। गांव की महिलाएं पुरुष युवा एवं बच्चे डैनीखाड़ गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण से लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलकर कियूल नदी के नरियाणा घाट पहुंचे।

 

इस दौरान पूरे गांव के लोग महादेवी की जयकारा लगाते हुए ढोल बाजा शंख ध्वनि के साथ कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। साथ ही महिलाएं एवं कुमारी कन्याओं देवी गीत गाती चल रही थी। जहां वृंदावन से आए हुए यज्ञाचार्य आचार्य जय जी महाराज ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ वेद मंत्रोच्चारण किया।

 

कलश यात्रियों ने कलश में जल संग्रह किया औऱ महिलाओं ने पूजा अर्चना कर कलश लेकर तिलेर काली मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य जजमान दिलीप मोदी यज्ञा चार्ज ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ 7 दिन तक चलेगा और प्रवचन का भी कार्यक्रम होगा।

 

कार्यक्रम में गांव के लोग इस अनुष्ठान में शामिल है।मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर दास,अनिल मोदी, विजय पासवान, सुमंत यादव, मंटू उपाध्याय सहित सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More