Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: डीपीएस सिरोपट्टी के प्रांगण स्थित माँ शारदे की स्थाई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के साथ तीन दिवशीय यज्ञ शुरू।

204

 

डीपीएस सिरोपट्टी के प्रांगण स्थित माँ शारदे की स्थाई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के
साथ तीन दिवशीय यज्ञ शुरू।

14 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन माँ शारदे की स्थाई
प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड के दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी के प्रांगण स्थित नवनिर्मित सरस्वती चंद्रदेव मंदिर में माँ सरस्वती की स्थाई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ शुरू।माँ शारदे की प्राण प्रतिष्ठा में बनारस से आये मुख्य आचार्य श्री मुकुंद झा,एंव साथ में सहयोगी आशुतोष झा,अमित पाण्डे,सोनू झा,कृष्णकांत झा,सुमन पाठक,अश्वनी दुबे, राजेंद्र गौर,चंद्र प्रकाश चौबे,कृष्णकांत दुबे,अमित दुबे,सहित 11 आचार्य पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश यात्री को कलश में जल भराया गया।कलश यात्री ने माँ शारदे की जयकार लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।तथा विद्वान आचार्य पंडितो के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ माँ शारदे की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू की गई।आचार्य के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर स्थित सिंघासन स्थल पर यजमान विकास कुमार,कंचन कुमारी ने माँ शारदे की स्थापना को लेकर आचार्यों पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ शरू कर आराधना की जा रही है।वही माँ शारदे की स्थाई मूर्ति स्थापना 14 फरवरी को वसंत पंचमी के रोज होना है।जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना,सांसद प्रिंस राज,एम एल सी डॉ.तरुण कुमार,विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी,प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी,उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार,बिहार राज्य महिला आयोग के पूर्व सदस्य श्रीमती नीलम सहनी द्वारा उद्घघाटन के उपरांत माँ शारदे की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस यज्ञ की सफल बनाने को लेकर डी पी एस के डायरेक्टर प्रकाश कुमार,रामदेव सिंह,डॉ.चंद्रभूषण कुमार गुप्ता,स्थानीय पंचायत समिति सदस्य कंचन कुमारी,पूर्व मुखिया सुदामा देवी,सुरेश महतो,गोविंद कुमार,मनोज कुमार,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह,मुरारी चौधरी,संजीत कुमार सहित दर्जनों अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More