Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर हाथी घोड़े गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

254

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: तरवारा(सिवान)जीबीनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर हाथी घोड़े गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा राम जानकी मंदिर परिसर से निकालकर जीन बाबा स्थित गंडकी नदी के घाट पर कन्याओं द्वारा जल भरि की गयी।

 

जल भरि के बाद कुंवारी कन्याओं ने मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में कलश को रखा गया। इस दौरान 501 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुई। राम जानकी मंदिर के सदस्य रूपेश कुमार मंटू सिंह ने बताया कि बनारस के आचार्य आशुतोष उपाध्याय जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

 

यज्ञ में मथुरा वृंदावन की राम कथा वाचिका स्नेहा प्रिया ने कहा कि प्रेम से ही प्रकट हो जाते हैं बस सिर्फ भगवान के प्रति अनुराग होना चाहिए उन्होंने कहा कि मानस केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन जीने की एक शैली भी है जहां संबंधों के निर्वहन के लिए अनेकों उदाहरण बाबा तुलसीदास ने प्रस्तुत दिए हैं।

 

कथा के प्रथम दिन उन्होंने सती महादेव प्रसंग को विस्तार से बताया और कहा कि भगवान के प्रति प्रेम तभी हो सकता है जब भगवान शंकर कि भक्ति की जाए। मौके पर अध्यक्ष उमेश सिंह, विद्यार्थी सिंह, सुमित कुमार तिवारी, मनीष कुमार तिवारी ,सिद्धार्थ सिंह, बुलबुल सिंह, रंजन सिंह, सुनील सिंह, मुकेश सिंह ,मुन्ना सिंह,मंटू सिंह,रीटू सिंह,रंजन तिवारी,राहुल यादव, आदि थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More