Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती

153

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क:  स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती समारोह में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

 

वहीं प्रखंड के अलग-अलग गांव में बाबा साहब की जयंती मनाने के क्रम में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सभी दल एवं संप्रदाय के लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। इस क्रम में प्रखंड के सिसवा मोड़ पर डॉ. विजय कुमार, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, रामचंद्र यादव, मुरारपट्टी पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि दीनदयाल बीन, डॉक्टर वशिष्ठ शाह, अर्जुन प्रसाद, रामाश्रय राम, अंकुर भारती, सतीश राम, फिरोज अंसारी, रणविजय कुमार सहित सैकड़ों युवाओं द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई।

 

शोभायात्रा मुरारपट्टी पंचायत के सिसवां मोड़ से आरंभ होकर बसदेवा, ताली, बिशनपुरा, तिवारी टोला, गंधरपा, कुरमौटा, बरईपट्टी, मुरारपट्टी, किलपुर, बनिया टोला, देवनचक, जगदीशपुर होते हुए पुनः बिसवां मोड़ पर पहुंचकर संपन्न हो गई। वहीं वहीं सिसवा गांव के मदन यादव के दरवाज़े से दूसरी शोभायात्रा निकाली गई, जो बिशनपुरा, खलवां, शाहपुर, बैरागीपुर, मुरारपट्टी होते हुए नौतन पहुंचकर संपन्न हो गई।

 

इस यात्रा में मुख्य रूप से विनोद सिंह पवन कुशवाहा ख्वाब बनकर पंचायत के बीडीसी सदस्य कन्हैया साहनी सत्येंद्र शर्मा कृष्णा बैठा नवनीत कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह जगह पर प्रतिनिधियों द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की गई थी इसमें मुरारपट्टी पंचायत भवन पर मुखिया हवलदार अंसारी द्वारा समोसा नमकीन बिस्किट और मिठाई आदि खिलाकर लोगों का जलपान कराकर प्रोत्साहित किया गया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More