Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: नगर परिषद से मोहम्मद हलीम उर्फ लोलो मियां मुख्य पार्षद तो नीतीश कुमार उप मुख्य पार्षद निर्वाचित।

525

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /जमुई डेस्क;  मृगांक शेखर सिंह/जमुई जिले के जमुई नगर परिषद एवं सिकंदरा नगर पंचायत के लिए बीते 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव की मतगणना आज शांतिपूर्ण पूर्वक मतगणना केंद्र केकेएम कॉलेज में संपन्न हो गई। जमुई नगर परिषद क्षेत्र के कुल 30 वार्ड पार्षदों एवं मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के भाग्य का फैसला ईवीएम की गिनती के द्वारा संपन्न हुई। मुख्य पार्षद के पद पर मोहम्मद हलीम उर्फ लोलो मियां ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी को 49 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त करने में कामयाब हुए। मोहम्मद हलीम को कुल 8055 मत और रेखा देवी को 8006 मत प्राप्त हुए। उप मुख्य पार्षद के पद पर नीतीश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार को 2388 मत के भारी अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किया। नीतीश कुमार ने 9682 मत प्राप्त किया जबकि अशोक कुमार 7294 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। जमुई नगर परिषद के 30 वार्ड के लिए वार्ड पार्षद पद पर अपनी जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशियों के बीच काफी गहमागहमी बनी रही। 30 वार्ड पार्षदों में कई वार्ड पार्षद ने फिर से जीत दर्ज कर अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रहे तो वही कई निवर्तमान वार्ड पार्षद अपना सीट नहीं बचा पाए। वार्ड संख्या 1 से सिकंदर कुमार साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार साह को 87 मत से पराजित कर विजय प्राप्त किए।

वार्ड संख्या 2 से रवि कुमार ने शिवनंदन मंडल को 263 मत के भारी अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 3 से विनोद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 406 मत के भारी अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 4 से सुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ट्विंकल कुमारी को 76 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 5 से सुंदरी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकू कुमारी को 58 मत के अंतर से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 6 से अहिल्या देवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चेतना सिंह को 92 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 7 से अलका सिंह लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार सिंह को 63 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त करने में कामयाब रही। वार्ड संख्या 8 से गोपाल पंडित फिर से बाजी मारते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंदुमाला देवी को 38 मत से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 9 से कविता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजना सिंह को 342 मत के भारी अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। वार्ड संख्या 10 से सीताराम प्रसाद ने प्रमोद कुमार साह को 112 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 11 से राजेश कुमार ठाकुर ने मुकेश साह पर 437 मत के भारी अंतर से जीत दर्ज किये।

 

वार्ड संख्या 12 से मीना कुमारी ने फिर से बाजी मारते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुमारी अपर्णा को 465 मत के भारी अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 13 से फिरोज आलम ने जीनत परवीन को 295 मत के अंतर से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 14 से सिंपी सिंह ने उषा देवी को 13 मत के मामूली अंतर से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 15 से कंचन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशा लता देवी पर 612 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज किये। वार्ड संख्या 16 से अशोक कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र यादव को 48 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 17 से अभिलाषा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुष्पा सिंह को 250 मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की है। वार्ड संख्या 18 से शहनाज बानो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हुस्ना बानो को 229 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। वार्ड संख्या 19 से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते हुए राकेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भूषण तांती को 56 मत के अंतर से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 20 से ममता देवी ने अमर कुमार भगत को पचासी मत के अंतर से पराजित कर फिर से जीत का परचम लहराने में कामयाब रही।

 

वार्ड संख्या 21 से देवी देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उषा देवी को 209 मत के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की।वार्ड संख्या 22 से पहली बार चुनावी मैदान में खड़ा हुए संजय पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार चौधरी को 214 मत के अंतर से पराजित कर विजय हासिल करने में कामयाब हुए। वार्ड संख्या 23 से वंदना वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निगार प्रवीण को 491 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वार्ड संख्या 24 से सुनीता देवी ने निकटतम प्रतिद्वंदी कौशल्या देवी को 340 मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 25 से अनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामचंद्र प्रसाद साह को 90 मत के अंतर से पराजित कर विजय हासिल किए। वार्ड संख्या 26 से ना जवाब खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रवदीजा खातून को 70 मतों के अंतर से पराजित कर विजय पताका लहराई। वार्ड संख्या 27 से अफरोज आलम ने शकीला खातून को 190 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किये।

 

वार्ड संख्या 28 से साबिर रेन ने मुर्शीद आलम को 147 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 29 से रूबी देवी ने रंजू देवी को 68 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। और अंत में वार्ड संख्या 30 से सबसे रोमांचक मुकाबला सामने आया जहां वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी साधना सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विमला देवी को मात्र 1 मत के मामूली अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त करने में कामयाब रही।बता दें कि नगर परिषद में 30 वार्डों में 12 निवर्तमान वार्ड पार्षद ने अपना सीट बचाने में कामयाब रहे तो वहीं 18 वार्ड में मतदाताओं ने पार्षदों का किया बदलाव कर दिया।वार्ड संख्या 1,4,5,6,7,8 12, 13, 19, 20, 23,और 27 नंबर वार्ड में निवर्तमान वार्ड पार्षदों ने मतदाताओं को विश्वास जितने में सफलता हासिल कर बिजयी हुए।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More