Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: नप अकबरनगर के नवनिर्वाचित सदस्यों ने संभाला पदभार

633

 

 

नप के प्रधान सहायक ने बुके देकर किया स्वागत

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर ::

नगर पंचायत अकबरनगर के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद किरण देवी, उप मुख्य पार्षद अनिल कुमार एवं अन्य सभी 11 वार्ड पार्षदों के पार्षदों ने 13 जनवरी को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया था। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद गुरुवार को नगर पंचायत अकबरनगर का कार्यालय पहुंचकर अपना अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

 

इससे पहले नगर पंचायत अकबरनगर की मुख्य पार्षद किरण देवी अपने निजी आवास से पदभार ग्रहण करने के लिए पैदल ही अपने समर्थकों एवं ढोल नगाड़ों के साथ इष्ट देवताओं का आशीर्वाद ग्रहण कर नगर परिषद कार्यालय पहुंची।जहाँ नगर पंचायत अकबरनगर कार्यालय के मुख्य द्वार पर नप के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराकर बुके देकर नप की अध्यक्षा का स्वागत किया। नप के प्रभारी प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी ने मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित 11 वार्ड पार्षद को बुके एवं फाइल देकर स्वागत किया। जिसके बाद उप मुख्य पार्षद अनिल कुमार ने एक-एक कर सभी वार्ड पार्षदों का परिचय करा फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नप की अध्यक्षा किरण देवी ने संबोधन करते हुए कहा कि जनता ने मेरे ऊपर भरोसा जताकर अपना बहुमूल्य मत देकर विजई बनाया है।

 

मैं शत-प्रतिशत जनता के समस्या का निवारण करूंगी। क्षेत्र की जनता हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सभी पार्षदों से कहा कि हम लोग सभी जनप्रतिनिधि जनता के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे। क्षेत्र का विकास कहीं ना कहीं अच्छी तरह से होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र की चौमुखी विकास। इस दौरान उपमुख्य पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि जनता ने अपार बहुमत देकर हमें आज इस कुर्सी पर बैठाया है। उनके द्वारा दिए गए लाड़ प्यार को हमेशा अपने सराखों पर रखूंगा।

 

जितना हो सकेगा मैं अपने कार्य को लेकर जनता के प्रति हमेशा समर्पित रहूंगा। क्षेत्र की जनता सर्वोपरि है उसकी प्राथमिकता एवं उनके हक के लिए सोचना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए समन्वय बनाकर चलने की बात कही। इस दौरान प्रधान सहायक राजेंश रंजन चौधरी ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद जल्द ही एक सशक्त समिति बनाई जाएगी। इसके बाद सामान्य बोर्ड की बैठक होगी। तब नगर पंचायत अकबर नगर के विकास के कार्यों में तेजी आएगी।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More